Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

: सक्ती जिले के अधिकारियों का मतगणना संबंधी प्रशिक्षण 23 को जांजगीर चांपा में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा दिया जाएगा प्रशिक्षण

Vivek Sahu

Wed, Nov 22, 2023
सक्ती  छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों के अधिकारियों कर्मचारियों को विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के मतगणना का विभिन्न स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाना है। जिसके तहत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा नियुक्त राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा 23 नवंबर 2023 को सुबह 10 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष जांजगीर चांपा में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उक्त मतगणना संबंधी प्रशिक्षण में सक्ती जिले के सभी संबंधित अधिकारी भी शामिल होंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने उक्त आयोजित मतगणना प्रशिक्षण में सक्ती जिले के मतगणना प्रभार के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी सुरक्षा अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री वीरेंद्र लकड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गायत्री सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम, नोडल अधिकारी डाकमत पत्र श्री रूपेंद्र पटेल, नोडल अधिकारी ई व्ही एम श्री बी पी भारद्वाज, नोडल अधिकारी टेबुलेशन श्री के एस पैकरा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 सक्ती श्री पंकज डाहिरे, रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 चंद्रपुर सुश्री दिव्या अग्रवाल, रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 जैजैपुर श्री अरुण कुमार सोम, सर्व सहायक रिटर्निग अधिकारी, सर्व मतगणना सहायक रिटर्निग अधिकारी, सर्व जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर तथा सहायक प्रोग्रामर को निर्धारित तिथि और समय पर प्रशिक्षण में उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने के आदेश दिए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन