Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

: विधानसभा निर्वाचन अभ्यर्थियों को निर्वाचन व्यय लेखा के रखरखाव के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण

Vivek Sahu

Fri, Nov 10, 2023
सक्ती  आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में भारतीय निर्वाचन आयोग के व्यय प्रेक्षक श्री अतुल कुमार रामदास गोखे व सहायक व्यय प्रेक्षक श्री रवि अग्रवाल की उपस्थिति में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र से चुनावी अभ्यर्थियों एवं उनके प्रतिनिधियों को निर्वाचन व्यय लेखा रखरखाव के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में अभ्यर्थियों द्वारा पृथक से खोले गये बैंक खाता में लेखा जोखा रखने के संबंध विस्तार से जानकारी लेते हुए निर्वाचन व्यय रजिस्टर, निर्वाचन खर्चों के दैनिक लेखा के रजिस्टर, कैश तथा बैंक रजिस्टर भरने की प्रक्रिया, दैनिक लेखा रजिस्टर, कैश रजिस्टर, बैंक रजिस्टर, प्राप्त बिल वाउचर सहित चेक व ड्राफ्ट, ऑनलाईन भुगतान संबंधी आदेश एवं निर्वाचन व्यय के लेखा संधारण करने की जानकारी से अवगत कराया गया। प्रशिक्षुओं द्वारा व्यय लेखा से संबंधित आ रही समस्याओं के संबंध में भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों को स्पष्ट किया गया। प्रशिक्षण में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन खर्च, निगरानी के उद्देश्य व कानूनी प्रावधान, निर्वाचनों का संचालन, नियम, अनुवीक्षण की संरचना, उनके प्रकार एवं कार्य, लेखा समाधान बैठक, चुनाव प्रचार के दौरान अभ्यर्थी की ओर से किये गये व्यय का लेखा कैसे संधारित करना है, इन सभी की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन