Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

: तीनों विधानसभा के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक और कलेक्टर ने सभी माइक्रोऑब्जर्वर की ली फाइनल बैठक

Vivek Sahu

Sat, Dec 2, 2023
सक्ती विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए आगामी 3 दिसम्बर को होने वाले मतगणना के लिए आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित मीटिंग हॉल में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35- सक्ती के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री मोहम्मद वाय. सफिरूल्ला के., विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36- चन्द्रपुर के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री उमाकांत त्रिपाठी और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37- जैजैपुर के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री एस. लावन्ना तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने तीनों विधानसभा के मतगणना कार्य के लिए नियुक्त सभी माइक्रोऑब्जर्वर की फाइनल बैठक ली।   बैठक में उपस्थित तीनों विधानसभा के सामान्य प्रेक्षकों द्वारा मतगणना दिवस को प्रत्येक राउण्डवार संकलित किये जाने वाले जानकारियों के संबंध में आवश्यक प्रक्रियाओं व सावधानियों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि प्रत्येक राउण्ड की जानकारी संकलित हो जाने पर उसे संबंधित प्रेक्षक के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।   जिसे प्रेक्षकों द्वारा जांच के बाद आगे की कार्यवाही के लिए भेजा जाना है। बैठक में प्रत्येक राउण्ड की विधानसभावार जानकारी संकलित करने के लिए विधानसभावार माइक्रोआब्जर्वर को चिन्हांकित करते हुए संबंधित प्रेक्षक के समक्ष जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही बैठक में मतगणना संबंधी अन्य आवश्यक निर्देश भी दिए गए।   बैठक में तीनों विधानसभा के लिए नियुक्त सभी माइक्रोआब्जर्वर सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन