Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: कलेक्टर ने फसल बीमा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना* *फसल बीमा कराने कि अंतिम तिथि है 16 अगस्त

Vivek Sahu

Mon, Aug 7, 2023
सक्ती।     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जागरूकता रथ को कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के चारों विकासखंड में गांव-गांव जाकर किसानों को फसल बीमा योजना की जानकारी उपलब्ध करायेगा। जिले में इस वर्ष बजाज एलायंस कम्पनी को अधिकृत किया गया है। पहली बार जिले में धान सिंचित असिंचित, मक्का, उड़द और मूंगफली फसल को भी अधिसूचित किया गया है। फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 16 अगस्त तक है। नियमित तिथि तक कृषक अपने फसल का बीमा करा सकता है। सभी ऋणी अऋणी कृषक अपने क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, सेवा सहकारी समिति, कम्पनी के प्रतिनिधि या पटवारी से सम्पर्क कर खरीफ फसल का बीमा करा सकते हैं। किसी भी प्राकृतिक आपदा से फसल को क्षति होता है तो फसल कटाई एवं थ्रेस होल्ड उपज के आधार पर बीमा कम्पनी द्वारा नुकसान का भरपाई किया जावेगा। उप संचालक कृषि सक्ती ने बताया कि प्राकृतिक आपदा जैसे अतिवृष्टि, अवृष्टि , बादल फटना, ओला, पाला या प्रकृति जनित फसल नुकसान होने पर बीमा कम्पनी द्वारा भरपाई किया जायेगा। जागरूकता रथ में बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे, कृषक आवश्यक दस्तावेज के साथ मौके पर ही फसल बीमा करा सकते हैं। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा अधिक से अधिक कृषकों को बीमा का लाभ लेने के लिए अपील किया गया है। किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो क़ृषि विभाग के मैदानी अमले अथवा सेवा सहकारी समिति से सम्पर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री शशांक शिंदे, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री जितेन्द्र साहू, जिला बीमा प्रतिनिधि श्री मंजेश यादव, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और अन्य ब्लॉक बीमा प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन