Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे करेंगे संवाद जिला स्तरीय कार्यक्रम जे.एल.एन कॉलेज ग्राउंड सक्ती में होगा आयोजित

Vivek Sahu

Sat, Feb 24, 2024
सक्ती (न्यूज उड़ान ) राज्य शासन के निर्देशनुसार विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम आज 24 फरवरी को जे.एल.एन कॉलेज ग्राउंड सक्ती में आयोजित किया जा रहा है।   यह कार्यक्रम पीएम संवाद के रूप में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से सीधे संवाद करेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जे.एल.एन कॉलेज ग्राउंड सक्ती में सुबह 09:30 बजे से प्रारम्भ होगा।   विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी राज्य सहित अन्य राज्यों के लाभार्थीयों से चर्चा करेंगे। इसके साथ ही इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा जनहितकारी योजनाओ का शिविर भी लगाया जायेगा।   जिनमे प्रमुख रूप से मेडिकल बोर्ड, राजस्व, पशुधन विकास, के.सी.सी, खाद्य, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा कैंप लगाया जायेगा।   कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कार्यक्रम के सुव्यवस्थित आयोजन के संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये है।   कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी का संवाद आम जन सहजता से देख सुन सके इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाए की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन