Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: पैरालीगल वाॅलीण्टियर्स का हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम।

Vivek Sahu

Wed, Nov 13, 2024
छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के वर्ष 2024-25 के प्लान आफ एक्शन माह नवम्बर 2024 के अनुसार विधिक गतिविधियों के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु पैरालीगल वाॅलीण्टियर्स के लिये प्रशिक्षण सह मासिक बैठक का आयोजन जिला न्यायालय परिसर कोरबा के एडीआर भवन में हुआ।   उक्त कार्यक्रम मंे श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा पैरालीगल वाॅलीण्टियर्स को गुमशुदा बच्चों की माॅनीटरिंग विषय पर चर्चा करते हुये अवगत कराया गया कि जो भी संस्थान में 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चे कार्यरत मिलते है वे बाल श्रमिक कहलाते है, राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग, भारत सरकार के द्वारा ‘‘बाल श्रम उन्मूलन की दिशा में एक कदम’’ विषय पर अभियान चलाया जा रहा है।   बाल श्रमिक मिलने पर इस प्राधिकरण को सूचित करें। विधिक सेवा प्राधिकरण का मूल कार्य है जरूरतमंद व्यक्यिों को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करना है। विधवा, वरिष्ठ जन एवं श्रमिकों को उनके अधिकारों के बारे मंे पैरालीगल वाॅलीण्टियर्स जानकारी प्रदाय करें। दिनांक 14 दिसम्बर 2024 को आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। उक्त लोक अदालत मे विवाद पूर्व सुलह प्री-लिटिगेशन के प्रकरण को आपसी समझौते के माध्यम से लोक अदालत में रखा जा सकता है।   कु. डिम्पल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा माह नवम्बर 2024 में विशेष दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया । नालसा (तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों के लिये, विधिक सेवाएॅं) योजना 2015 के अंतर्गत ग्रामीण स्तर पर बालको के संरक्षण से संबंधित समिति के लिये विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। उक्त कार्यक्रम में पंचायत के सदस्य, विद्यालय के शिक्षक और छात्र/छात्राओं के अभिभावक शामिल होंगे। उक्त कार्यक्रम में आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता का सहयोग लिया जावें। अनुसूचित जाति, जनजाति, बालकों, महिलाओं एवं दिव्यांग एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों के मामले में उन्हें प्राथमिकता के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के माध्यम से विधिक सलाह एवं विधिक सहायता उपलब्ध कराया जावें। कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा (छ0ग0) क्रमांक/ /जिविसेप्रा/2024/ कोरबा दिनांक 12/11/2024 प्रति:- उप संचालक, जिला जन संपर्क, कार्यालय कोरबा को समाचार पत्रों में प्रकाशनार्थ प्रेषित। (कु0 डिम्पल) सचिव/व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा (छ.ग.)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन