Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

प्रशिक्षु आईएएस क्षितिज गुरभेले को दी गई भावपूर्ण विदाई, एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण।

: जनदर्शन में राशन कार्ड बनवाने के आवेदन पर हितग्राहियों को बना कर दिया गया नया राशन कार्ड।

Vivek Sahu

Tue, Jan 9, 2024
सक्ती( न्यूज उड़ान)  कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से जिले के दूरदराज के गांवों से आये विभिन्न लोगों की समस्याएं जनदर्शन में सुनी जाती है। वही पिछले जनदर्शन में आए जैजैपुर जनपद पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ग्राम बिछिया निवासी श्रीमती अनुसुइया पटेल पति श्री नान्हूलाल पटेल, श्रीमती फुलेश्वरी पटेल पति श्री छोटेबाबू पटेल , श्रीमती गोमती बाई पटेल पति योगेश्वर ने नया राशन कार्ड बनवाने के संबंध में आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे हुए थे। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को शीघ्र ही नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये थे। जिस पर खाद्य अधिकारी द्वारा नियमानुसार उक्त तीनों आवेदकों का राशन कार्ड बनाकर आज कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के हाथों कलेक्ट्रेट कक्ष में हितग्राहियों को राशन कार्ड दिया गया। ज्ञात हो कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन