Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने शानदार जीत के साथ आगाज किया है.

Vivek Sahu

Mon, Oct 9, 2023
वर्ल्ड कप 2023में टीम इंडिया का जीत से आगाज, विराट कोहली और केएल राहुल की पारी के आगे कंगारू ढेर वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने शानदार जीत के साथ आगाज किया है. अपने पहले ही मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी. चेन्नई में खेला गया यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें रवींद्र जडेजा के बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया....   भारतीय टीम ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज जीत के साथ शानदार अंदाज में किया है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस वर्ल्ड कप में कंगारू टीम का भी यह पहला ही मैच था. मुकाबले में पहले स्टार स्पिनर रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने अपनी गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई टीम को 199 रनों पर ढेर किया. जडेजा ने 3 और कुलदीप ने 2 विकेट झटके. इसके बाद भारतीय टीम को 200 रनों का आसान लक्ष्य मिला, लेकिन एक समय यह भी नामुमकिन लग रहा था. टॉप-3 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके वर्ल्ड कप में भारत का जीत से आगाज, ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से दी मात डेविड वॉर्नर ने वर्ल्ड कप में पूरा किया 1000 रन रविंद्र जडेजा की गेंद पर हक्का-बक्का रह गए स्मिथ, विराट कोहली ने बाज की तरह हवा में झपटा कैच, दरअसल, भारतीय टीम ने शुरुआती 2 ओवर में दो रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे. कप्तान रोहित शर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर खाता भी नहीं खोल सके. तीनों स्टार प्लेयर जीरो पर आउट हुए. इसके बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने मोर्चा संभाला और कंगारू टीम को पस्त करके ही माने. कोहली-राहुल ने की 165 रनों की साझेदारी शुरुआती तीन विकेट 2 रनों पर ही गिरने के बाद फैन्स को लग रहा था कि भारतीय टीम के लिए यह मैच जीतना आसान नहीं होगा. ऑस्ट्रेलिया की जीत की संभावना काफी ज्यादा थी. ऐसे में कोहली ने 116 गेंदों पर 85 और राहुल ने 115 गेंदों पर नाबाद 97 रनों की पारी खेलकर कंगारू टीम के जबड़े से जीत छीन ली. दोनों की पारियों के दम पर भारतीय टीम ने 4 विकेट गंवाकर 41.2 ओवर में 201 रन बनाते हुए मैच जीत लिया. मैच में कोहली और राहुल ने पांचवें विकेट के लिए 165 रनों की शानदार पार्टनरशिप की. दोनों ने पूरी पारी में संभलते हुए बल्लेबाजी की. इसी बीच मौका मिलने पर तेजी से रन भी बटौरे. ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने 3 और मिचेल स्टार्क ने 1 विकेट लिया. ऑस्ट्रेलिया को 199 रनों पर किया ढेर मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया, जो शुरुआत में तो सही साबित होता दिख रहा था, लेकिन भारतीय स्पिनर्स के सामने गलत होता दिखा. टीम 27 ओवरों में 2 विकेट पर 110 रन बना दिए थे. मगर इसके बाद लगातार विकेट गिरते गए और कंगारू टीम 49.3 ओवर में 199 रनों पर आकर ढेर गई. टीम के लिए स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए. उनके अलावा डेविड वॉर्नर ने 41, मिचेल स्टार्क ने 28 और मार्नस लाबुशेन ने 27 रन बनाए. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 का आंकड़ा नहीं छू सका. जबकि भारतीय गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा ने 28 रन देकर 3 विकेट झटके. कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह को 2-2 सफलता मिली.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन