Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: आगामी विधानसभा चुनाव एवं त्यौहार के मद्देनजर बिलासपुर पुलिस द्वारा सेंट्रल फोर्स के साथ शहर में किया गया फ्लैग मार्च

Vivek Sahu

Sat, Nov 11, 2023
बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव तथा दीपावली त्यौहार के मद्देनजर शहर में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ अपराधी घटनाओं को रोकने तथा शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने तथा अपराधिक तत्वों को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से लोकल पुलिस टीम के साथ फ्लैग मार्च करने निर्देशित किया गया है । इसी तारतम्य में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार,नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्री संदीप पटेल के नेतृत्व में शहर के मुख्य क्षेत्रों गोल बाजार, सदर बाजार, मध्य नगरी चौक, पुराना बस स्टैंड, cmd चौक से 500 से अधिक पैरा मिलिट्री फ़ोर्स के साथ जिला पुलिस द्वारा पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। टीम के द्वारा भीड़भाड़ वाले स्थान तथा क्षेत्र में आने वाले पोलिंग बूथ के आसपास वाले एरिया में पैदल मार्च किया गया पैदल मार्च करने से आम जनों में शांति का माहौल व्याप्त हुआ तथा आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कारवाई करने के संबंध में मैसेज दिया गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण चुनाव कराना है ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन