Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

: बिलासपुर जिले के आठ पुलिस अधिकारी कर्मचारी बने माह अक्टूबर हेतु कॉप ऑफ द मंथ

Vivek Sahu

Sat, Nov 4, 2023
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह द्वारा पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे अधिका करने हेतु प्रति माह ’’कॉप ऑफ द मंथ’’ पुरस्कार दिया जाता है। चुनाव के मद्देनजर व ‘‘निजात’’ के तहत आबकारी में प्रभावी कार्यवाही हेतु निरीक्षक तोप सिंह नवरंग थाना प्रभारी कोटा को, मॉडिफाइड साइलेंस, प्रेसर हार्न व चुनाव के मद्देनजर नाम पट्टिका पर कार्यवाही के सराहनीय कार्य हेतु स.उ.नि. दीन दयाल सिंह थाना यातायात को, 14 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद करने के सराहनीय कार्य के लिये स.उ.नि. सोभ नाथ यादव एसीसीयू को, अपहृत नाबालिग को अल्पावधि में बरामद करने व सड़क दुर्घटना के प्रकरण में तत्परतापूर्वक कार्यवाही हेतु स.उ.नि. शिव कुमार साहू थाना पचपेड़ी को, भारी मात्रा में अवैध शराब एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में बरामदगी के सराहनीय कार्य के लिये प्र.आर. लक्ष्मीकांत कश्यप थाना सकरी को, थाना सरिगिट्टी क्षेत्रान्तर्गत वाहन दुर्घटना में वाहन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकालने के सरानीय कार्य के लिये आर. पवन बंजारे को, पुलिस नियंत्रण कक्ष में सौंपे गये कार्यों का लगन एवं परिश्रम से निष्पादन करने पर आर. उर्मिला कुजूर को एवं थाना कोटा क्षेत्रान्तर्गत अपहृत नाबालिगों की अल्पावधि में पतासाजी एवं गिरफ्तारी में सराहनीय योगदान हेतु आर. खिलावन सिंह नेताम को कॉप ऑफ द मंथ सम्मान से सम्मानित किया गया है। चुने गए कर्मचारियों को नगद ईनाम एवं गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसापत्र के साथ ही उनका फोटो समस्त पुलिस कार्यालयों और सभी थाना व चौकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा। इससे दूसरे पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जनता से अच्छा व्यवहार जिम्मेदारी एवम निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा वही अवैध काम में लिप्त व अनुशासनहीनता व पदीय कर्तव्य निर्वहन में लापरवाहीपूर्ण आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस माह कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर 01 निरीक्षक, 03 एसआई, 01 एएसआई को कार्य में सुधार हेतु लघु शास्ति से दंडित किया गया है। इस अवसर पर राजेन्द्र कुमार जायसवाल, अति.पुलिस अधीक्षक शहर एवं मंजूलता केरकेट्टा उप पुलिस अधीक्षक रक्षित केन्द्र एवम् कार्यालय के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन