Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: जिला कलेक्टर के द्वारा जिले में अवैध रूप से उत्खनन परिवहन करते हुए पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही के दिए निर्देश

Vivek Sahu

Wed, Sep 13, 2023
सक्ती, जिले में अवैध खनन उत्खनन व परिवहन पर कड़े मापदंडों के तहत कार्यवाही की जाएगी। शासन के निर्देशानुसार अब कोई खनिज परिवहन करने वाला वाहन निरंतर उक्त कार्रवाई में संलग्न रहता है और दूसरी बार भी पकड़ा जाता है तो उसके विरुद्ध खान और खनिज (विकास और विनीयमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 (1) के तहत प्रकरण सिविल न्यायालय में दर्ज किए जाएंगे। इसके तहत 5 वर्ष तक का कारावास या पांच लाख तक का जुर्माना किया जा सकेगा। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई किए जाने हेतू निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में सक्ती जिला अंतर्गत सात वाहन अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाए जाने पर जप्त किया जाकर चार वाहन थाना डभरा, दो वाहन थाना हसौद एवं एक वाहन थाना मालखरौदा के सुपुर्द किया गया है। खनि अधिकारी सक्ती ने जिले के खनिज से संबंधित व्यवसाय एवं ट्रांसपोर्टरों से अपील की है कि अवैध उत्खनन या अवैध खनिज परिवहन ना करें और न करने दें। इस संदर्भ में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, पुलिस एवं परिवहन विभाग, पर्यावरण विभाग को भी अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध निरंतर जांच करने और कार्यवाही करने के सक्त निर्देश दिए गए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन