Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: चेतना अभियान के तहत न्यू होराइजन डेंटल कालेज में आयोजित किया गया साईबर की पाठशाला

Vivek Sahu

Sat, Jul 20, 2024
बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार लोगो को किया जा रहा है साईबर संबंधी अपराध के संबंध में जागरूक। बिलासपुर( न्यूज उड़ान) पुलिस द्वारा “चेतना अभियान’’ के तहत लगातार लोगो को नशे के विरूद्ध जानकारी, सडक सुरक्षा से संबंधित जानकारी एवं साईबर संबंधी अपराध से बचाव की जानकारी दी जा रही है जिसके तहत विगत दिनो से साईबर सुरक्षा के तहत अलग अलग स्कूल, कालेज एवं सार्वजनिक स्थानो पर साईबर की पाठशाला लगाकर साईबर संबंधी जानकारी दी जा रही है इस अभियान के तहत आज दिेनांक 19-07-2024 को थाना सकरी क्षेत्र के न्यू होरीजेंटल डेंटल कालेज में चेतना अभियान के तहत साईबर की पाठशाला का आयोजन किया। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री उमेश गुप्ता (भापुसे) के द्वारा कालेज में पढने वाले मेडिकल छात्र एवं छात्राओ तथा फेकेल्टी टीचर को साईबर अपराध के संबंध में सूक्ष्म से सूक्ष्म जानकारी दी गई तथा मेडिकल छात्रो को यह भी समझाईश् दी गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत जानकारी नही देवे। मोबाईल् मे आए किसी भी लिंक को बिना जानकारी के ओपन नही करे तथा मोबाईल में आए ओटीपी को किसी अन्य व्यक्ति को न बताए, साईबर की पाठशाला में न्यू होरीजेंटल डेंटल कालेज के डीन राणा वर्गीस, कालेज परिषद के सचित डॉ आर के खेत्रपाल, सूर्या पुष्पा फाउंडेशन के अध्यक्ष गौरव शुक्ला, सदस्य टिकेश्वर साव एवं डेंटल कालेज से समस्त प्रोफेसर एवं मेडिकल छात्र छात्राए , थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर मिश्रा एवं थाना सकरी स्टाफ उपस्थित रहे कालेज प्रबंधन द्वारा बिलासपुर पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे साईबर पाठशाला की विशेष सराहना की गई,

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन