Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

: नारायणपुर आईईडी ब्लास्ट में सक्ती जिले के शहीद हुवे बेटे के परिजनों से मिलने पहुंचे कलेक्टर-एसपी

Vivek Sahu

Wed, Dec 13, 2023
सक्ती  आज बुधवार को नारायणपुर जिले में हुवे आईईडी ब्लास्ट में जिले के हसौद निवासी शहीद हुवे बेटे श्री कमलेश साहू के परिजनों से मिलने जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक श्री एम आर आहिरे सहित जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। श्री कमलेश साहू के शहादत की खबर से हसौद क्षेत्रवासी ही नहीं बल्कि जिला प्रशासन सक्ती में भी शोक की लहर व्याप्त है। जिला सक्ती की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना एवं एसपी श्री एम आर आहिरे बुधवार की देर शाम शहीद कमलेश साहू के घर पहुंचे और शहीद के पिता श्री मुंगेश्वर साहू, माता श्रीमती तारा देवी साहू, पत्नी श्रीमती वृंदाबाई साहू समेत शहीद के भाई-बहन से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। साथ ही शहिद के परिजनों को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन इस दुख की घड़ी में उनके साथ है। एसपी श्री आहिरे ने कहा कि कमलेश साहू आदम्य साहस का परिचय देते हुवे वीरगति को प्राप्त हुवे है। इस दौरान सक्ती एडीएम, सक्ती एसडीम, जैजैपुर जनपद सीईओ सहित अन्य प्रशासनिक अमला भी साथ रहे। *हसौद पहुंचेगा शहीद का पार्थिव शरीर, हसौद मे होगा अंतिम संस्कार* प्राप्त जानकारी अनुसार नारायणपुर में शहीद हुए श्री कमलेश साहू का पार्थिव शरीर गुरुवार की सुबह हसौद पहुंच सकता है। कड़ी सुरक्षा के साथ शहीद का पार्थिव शरीर नारायणपुर से हसौद लाया जा रहा है। बुधवार की शाम शहीद के पार्थिव देह को नारायणपुर में ससम्मान पूर्वक सलामी दिया गया, तत्पश्चात अंतिम संस्कार हेतु शहीद जवान के पार्थिव देह को गृहग्राम जिला सक्ती के लिए रवाना किया गया है। पार्थिव देह हसौद पहुंचने पर विधिविधान से शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन