Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कलेक्टोरेट कार्यालय में किया ध्वजारोहण

Vivek Sahu

Tue, Aug 15, 2023
सक्ती। ब  कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट कार्यालय में ध्वजारोहण किया एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय में उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारियों सहित समस्त जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने भारतमाता और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर फूल माला अर्पित किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शासकीय सेवक के रूप में हमे अपने परिवार के साथ-साथ देश व समाज की सेवा करने का अवसर भी प्राप्त होता है, इसके लिए हमें जिम्मेदारीपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुवे आमजन के हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोंगो तक जरूरी सुविधाएं पहुंचाए, आपका एक छोटा सा प्रयास किसी के लिए बहुत बड़ी सहायता हो सकती है। कलेक्टर ने नवगठित सक्ती जिले के तेजी से विकास के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निष्ठापूर्वक कार्य करने प्रेरित किया। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को अपने रूटीन कार्यों के साथ-साथ शासन की विभिन्न योजनाओं से आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित कराने कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को टीमभावना के साथ एक दूसरे का सतत सहयोग करते हुए जिले के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने हेतु प्रेरित किया। जिससे जिले का नाम राज्य के साथ साथ पूरे देश में गौरवान्वित हो सके। कार्यक्रम में जिला कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने देशभक्ति से ओत प्रोत भाषण, गीत एवं कविता तथा स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा, डिप्टी कलेक्टर श्री पटेल, नायब तहसीलदार श्रीमती सुशीला साहू सहित कलेक्टर कार्यालय तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन