Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

: कलेक्टर ने स्ट्रॉन्ग रूम परिसर नंदेलीभांठा में मतगणना की तैयारियों को लेकर ली विशेष बैठक

Vivek Sahu

Thu, Nov 30, 2023
सक्ती,  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज स्ट्रॉन्ग रूम नंदेलीभांठा परिसर में मतगणना के सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण आयोजन की तैयारी को लेकर विशेष बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि 03 दिसम्बर को जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन की मतगणना शासकीय कृषि उपज मंडी परिसर नंदेलीभांठा में बनाये गये विधानसभावार मतगणना केन्द्र में सुबह 8 बजे से शुरू की जाएगी। बैठक में कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने के साथ ही तीनों विधानसभा के मतगणना केन्द्रों की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारियो कर्मचारियों को पूरी निष्ठा और निष्पक्षता के साथ सजगता पूर्वक त्रुटिरहित मतगणना कार्य किये जाने के निर्देश दिये। उन्होने सभी आरओ, एआरओ, तहसीलदार, मतगणना पर्यवेक्षक, सहायक गणना पर्यवेक्षक, माइक्रो आब्जर्वर सहित मतगणना कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वो का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारी जिनकी मतगणना कार्य में ड्यूटी लगी है या नही लगी है सभी को नन्देलीभांठा परिसर मे मतगणन दिवस के दिन सुबह 06ः30 बजे रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने विधानसभावार मतगणना केन्द्रों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए अग्नि सुरक्षा के लिए फायर ब्रिगेट, मेडिकल कैम्प, विडियोंग्राफी, सीसीटीव्ही कैमरा, सुरक्षा व्यवस्था, कम्प्यूटर सिस्टम, फोटोकापी मशीन, प्रिंटर, पेयजल की व्यवस्था, जनरेटर व बैठक व्यवस्था सहित अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना कार्य को विशेष रूप से प्राथमिकता देते हुए बिना किसी त्रुटि एवं लापरवाही के सजगता पूर्वक संपन्न करने के निर्देश दिए । उन्होंने मतगणना के दिन 03 दिसम्बर को समय सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए पूरी गंभीरता एवं विशेष सावधानी के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने कहा। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेष्वर राम, अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र कुमार लकड़ा, रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा सक्ती श्री पंकज डाहिरे, विधानसभा चन्द्रपुर सुश्री दिव्या अग्रवाल, विधानसभा जैजैपुर श्री अरूण कुमार सोम, डाकमत पत्र नोडल श्री रूपेन्द्र पटेल, मतगणना पर्यवेक्षक, सहायक गणना पर्यवेक्षक, माइक्रो आब्जर्वर सहित अन्य सभी नोडल अधिकारी और समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन