Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

: मतदान कराकर लौटे मतदान दलों का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्रशस्ति पत्र देकर किया स्वागत

Vivek Sahu

Sat, Nov 18, 2023
सक्ती( न्यूज उड़ान) ,  सक्ती जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। पोलिंग बूथों में मतदान के पूर्ण होने के बाद मतदान दलों की वापसी पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों के दल के सभी सदस्यों का स्वागत किया। मतदान दल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दी। सक्ती विधानसभा क्षेत्र के कुसुमझर मतदान केन्द्र से स्ट्रॉन्ग रूम पहुंची पहली संगवारी दल का भी कलेक्टर ने किया स्वागत। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने शासकीय प्राथमिक शाला कुसुमझर की आदर्श संगवारी मतदान केंद्र की महिला मतदान दल के अधिकारियों का शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराकर मतदान संग्रहण केन्द्र पहुंचने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान करते हुए शुभकामनाएं दी। जिस पर उक्त मतदान दल के पीठासीन अधिकारी ने बताया कि ये उनका पहला मतदान कराने का अनुभव था। जिला प्रशासन के सतत मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण से हमें बहुत मदद मिली। दल के सभी सदस्यों व जिला प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन