: बिलासपुर पुलिस द्वारा शहर के गुंडा बदमाशों पर की गई कार्यवाही
Vivek Sahu
Thu, Dec 7, 2023
बिलासपुर( न्यूज उड़ान )श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोश कुमार सिंह भा.पु.से. के निर्देशानुसार व श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र जायसवाल, सीएसपी सिविल लाईन श्री संदीप पटेल भा.पु.से. के मार्गदर्शन में व प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री रोशन आहूजा के नेतृत्व में बिलासपुर जिला के शहरी थाना के 50 से अधिक निगरानी, गुण्डा बदमाश को सिविल लाइन थाना बिलासपुर में तलब कर उपस्थित कराया गया।
जिनको शहर में भयमुक्त वातावरण बनाने और शांति कायम रखने के उद्देश्य से किसी भी प्रकार के अवैध कार्य, मारपीट, झगडा, वाद विवाद व डराने धमकाने जैस कृत्य न करने हेतु सख्ती से हिदायत दिया गया।
सभी निगरानी गुण्डा बदमाशो को शांति कायम रखने और किसी भी प्रकार के गलत कामों से दूर रहने की हिदायत देकर रूखसत किया गया।
उपरोक्त पैदल मार्च में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री रोशन आहूजा, उप निरीक्षक सिविल लाईन भावेश शेन्डे व सभी थानों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन