Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल की भेंट।

Vivek Sahu

Wed, Dec 25, 2024
आज बिलासपुर सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी (अल्पसंख्यक मोर्चा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने केरल के माननीय राज्यपाल श्रीमान आरिफ मोहम्मद खान से शिष्टाचार मुलाकात की।   इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को संगठन की गतिविधियों और अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए पार्टी के प्रयासों की जानकारी दी।   चर्चा में देश की एकता, सामाजिक समरसता और विकास के प्रति भारतीय जनता पार्टी के समर्पण पर भी विशेष रूप से बल दिया गया। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने संगठन के प्रयासों की सराहना की और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारतीय जनता पार्टी (अल्पसंख्यक मोर्चा) की इस मुलाकात का उद्देश्य समाज के हर वर्ग के साथ संवाद स्थापित करना और उनके कल्याण के लिए योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाना है। इस अवसर पर मोर्चा के प्रमुख नेता जिला अध्यक्ष सैयद मकबूल अली, महामंत्री डिंपल सिंह उपेजा, नवीन मसीह , प्रभारी यूसुफ रज़ा बरकाती, मंडल अध्यक्ष इम्तियाज, राजू भाई , हाजी ज़ुबैर , हाफिज ख़ान , जावेद ख़ान जी ,सिकन्दर ख़ान जी , प्रदीप शर्मा जी के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी (अल्पसंख्यक मोर्चा) संपर्क: [9826800725]

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन