Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: बाराद्वार तहसीलदार ने किया धान खरीदी केन्द्र रायपुरा का औचक निरीक्षण।

Vivek Sahu

Sat, Jan 6, 2024
सक्ती (न्यूज उड़ान)  जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की दिशा-निर्देशन पर बाराद्वार तहसीलदार श्री विद्याभूषण साव ने धान खरीदी केंद्र रायपुरा का औचक निरिक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लेकर खरीदी प्रभारी समेत खरीदी प्रक्रिया में शामिल सभी कर्मचारीयों को जरूरी निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि बाराद्वार क्षेत्र के प्रत्येक धान खरीदी केंद्रो में शासन की प्राथमिकता के अनुरूप धान खरीदी के सुचारू संचालन को लेकर तहसीलदार ने आज रायपुरा धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया और खरीदी प्रक्रिया में शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने खरीदी प्रभारी को निर्देशित किया। साथ ही धान विक्रय करने खरीदी केंद्र पहुंचे किसानों को कोई समस्या ना हो इसके लिए किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने व खरीदी प्रक्रिया में गड़बड़ी अथवा शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। निरीक्षण करने पहुंचे तहसीलदार ने रेण्डम बोरियों की तौलयी करवा वजन की जांच और आर्द्रता मापी से नमी जांच की। साथ ही रायपुरा स्थित शासकीय हाई स्कूल में छात्र छात्राओं को कैरियर गाइडेंस और मार्गदर्शन दिए। स्कूली बच्चों को परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स दिए गए और इंजीनियरिंग, मेडिकल,CG PSC की तैयारी हेतु जानकारी प्रदान किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन