Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: मस्तुरी किरारी में 24 दिन की बच्ची बिस्तर से गायब, घर का दरवाजा बंद था, फिर भी लापता हो गई थी मासूम

Vivek Sahu

Wed, Jul 3, 2024
बिलासपुर ( न्यूज उड़ान )मस्तुरी ग्राम किरारी में 24 दिन की दुधमुही बच्ची घर से रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थी। मासूम अपनी मां के साथ बिस्तर पर सो रही थी, कमरे में परिवार के बाकी सदस्य भी थे। दरवाजा भी अंदर से बंद था, लेकिन रात को बच्ची गायब हो गई, जिससे हड़कंप मच गया, पुलिस ने नए कानून के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार की रात नवजात को मां ने अपने साथ सुलाया था, रात करीब 2:30 बजे जब मां ने बच्ची को दूध पिलाना चाहा तो पाया की उक्त नवजात बिस्तर से गायब है, इसके बाद घर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने परिजनों से बात की। घटनास्थल का मुआयना करने पर मालूम हुआ कि घर से बाहर निकालने के लिए दो दरवाजे हैं। एक दरवाजा सामने है और दूसरा छत जाने के लिए मां का कहना है कि दोनों दरवाजे रात में उसने खुद भीतर से बंद किया था। थाना प्रभारी का कहना है कि बच्ची के गायब होने और भीतर से दरवाजा का बंद होना का संदेहों को जन्म दे रहा है। बच्ची की गांव में तलाश की गई है परिजनों से भी गहन पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 (2) के तहत अपराध दर्ज किया गया था आज मंगलवार को परिजनों से पूछताछ कर पुलिस लगातार बच्ची की तलाश में थी, किसी अनहोनी की आशंका से पुलिस पास के तालाब और कुएँ में भी तलाश करने में सामने पड़ोसी के कुएँ में मिली है। जिसे बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है वही पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करने वाली है। रिपोर्टर -महेन्द्र सिंह राय

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन