IMG-20241031-WA0011
IMG-20241031-WA0002
IMG-20241031-WA0003
IMG-20241031-WA0004
IMG-20241031-WA0005
IMG-20241031-WA0006
IMG-20241031-WA0007
IMG-20241031-WA0008
IMG-20241031-WA0009
IMG-20241031-WA0010
IMG-20241101-WA0027
IMG-20241101-WA0026
IMG-20241101-WA0025
IMG-20241101-WA0023
IMG-20241101-WA0024
IMG-20241101-WA0022
IMG-20241101-WA0021
IMG-20241101-WA0019
IMG-20241101-WA0020
IMG-20241101-WA0017
IMG-20241101-WA0016
IMG-20241101-WA0018
IMG-20241101-WA0012
IMG-20241101-WA0015
IMG-20241101-WA0013
IMG-20241101-WA0014
IMG-20241101-WA0011
IMG-20241101-WA0010
IMG-20241101-WA0008
IMG-20241101-WA0009
IMG-20241101-WA0007
IMG-20241101-WA0006
IMG-20241101-WA0005
IMG-20241101-WA0004
IMG-20241101-WA0003
IMG-20241101-WA0002
IMG-20241101-WA0001
IMG-20241101-WA0000
previous arrow
next arrow
IMG-20241101-WA0000
IMG-20241101-WA0001
IMG-20241101-WA0002
IMG-20241101-WA0003
IMG-20241101-WA0004
IMG-20241101-WA0005
IMG-20241101-WA0010
IMG-20241101-WA0012
IMG-20241101-WA0006
IMG-20241101-WA0011
IMG-20241101-WA0007
IMG-20241101-WA0014
IMG-20241101-WA0009
IMG-20241101-WA0013
IMG-20241101-WA0008
IMG-20241101-WA0015
IMG-20241101-WA0020
IMG-20241101-WA0023
IMG-20241031-WA0004
IMG-20241031-WA0009
IMG-20241031-WA0005
IMG-20241031-WA0010
IMG-20241101-WA0024
IMG-20241101-WA0017
IMG-20241101-WA0016
IMG-20241101-WA0022
IMG-20241101-WA0027
IMG-20241101-WA0026
IMG-20241101-WA0021
IMG-20241101-WA0018
IMG-20241101-WA0019
IMG-20241101-WA0025
IMG-20241031-WA0008
IMG-20241031-WA0007
IMG-20241031-WA0006
IMG-20241031-WA0003
IMG-20241031-WA0002
IMG-20241031-WA0011
previous arrow
next arrow

Breaking
सैफ अली पर हमला करने का संदिग्ध आरोपी आकाश कनोजिया छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस हिरासत में।स्वामित्व योजना से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा की गारंटी – प्रधानमंत्री श्री मोदी।जितेन्द्र डडसेना पंप हाउस से पार्षद पद के है प्रबल दावेदार,पंप हाउस में लगातार जनता की आवाज बनकर कर रहे हैं काम।मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू एवं महामंत्री भाजयुमो संजु वैष्णव वैष्णव की अगुवाई में किया गया उप मुख्यमंत्री अरुण साव का भव्य स्वागत ।फिजिक्स वाला कोरबा में 19 जनवरी को मेगा करियर गाइडेंस प्रोग्राम, कोटा के विशेषज्ञ देंगे मार्गदर्शन।किरण देव फिर बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ,राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने की घोषणा।आबकारी वृत्त डभरा में आबकारी संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई ढाबा संचालक जेल दाखिल।धान खरीदी केंद्र में भारी अनियमितता, टोकन कटने के बाद भी धान बेंचने 2 दिन से भटक रहे किसान, किसानों को गुमराह करके वसूल रहे मानक से ज्यादा धान।महावीर इंटर कॉन्टिनेंटल कोरबा शाखा द्वारा 19 जनवरी को पुराना बस स्टैंड कोरबा में निशुल्क नेत्र परीक्षण कैंप का किया जा रहा आयोजन।अवैध महुआ शराब पर आबकारी वृत्त सक्ती में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई।

KORBA

सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण, गोधन न्याय योजना, रीपा, केसीसी के कार्यों की हुई समीक्षासाप्ताहिक समय-सीमा की हुई बैठक


कोरबा। कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विश्वदीप ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण अंतर्गत किए गए कार्य की ऑनलाइन प्रविष्टि में प्रगति, गोधन न्याय योजना, रीपा, केसीसी सहित टीएल के लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले, प्रदीप साहू, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा श्रीमती प्रेमलता यादव, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ और विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे। सीईओ श्री विश्वदीप ने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए अद्यतन प्रविष्टी शीघ्र ही पूर्ण कराने के लिए कहा। साथ ही सर्वेक्षण में प्रविष्ट जानकारी सही होनी चाहिए।

उन्होंने सभी ग्रामों में प्रधानमंत्री आवास की एंट्री कार्य भी शत प्रतिशत पूरा कराने के लिए कहा। सीईओ ने कहा कि इस कार्य में गंभीरता से प्रगति दिखनी चाहिए। उन्होंने सभी एसडीएम को इस कार्य की सतत् मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
श्री विश्वदीप ने गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के गौठानों की स्थिति, गोबर खरीदी, निर्मित जैविक खाद, टाका भराव, विक्रय हुए खाद की गौठानवार जानकारी लेते हुए सभी गौठानो मे नियमित रूप से गोबर खरीदी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है।

इसके संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस हेतु ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के सभी गौठानो मे गोबर क्रय, खाद निर्माण एवं वर्मी खाद के विक्रय में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। श्री विश्वदीप ने शत-प्रतिशत सभी गौठानो में प्रत्येक पखवाड़े 30 क्विंटल गोबर खरीदी की सुनिश्चित करने की हिदायत दी। इस हेतु उन्होंने ग्रामीण पशुपालकों व किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कहा। उन्होंने गौठानो में खाद निर्माण प्रगति की समीक्षा करते हुए गौठानो में गोबर क्रय के आधार पर खाद निर्माण में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने अभियान चलाकर निर्मित खाद की छनाई एवं पैकेजिंग करने की बात कही। साथ ही निर्मित्त खाद की पोर्टल पर ऑनलाइन एंट्री कार्य भी शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। विकासखण्डवार जैविक खाद विक्रय की जानकारी लेते हुए किसानों को जैविक खाद विक्रय कराने की बात कही। साथ ही बिक्री हुए खाद की राशि का भुगतान जल्द से जल्द महिला समूह को करने के लिए कहा। उन्होंने जिले में निर्मित रीपा में विभिन्न आर्थिक गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, आश्रम-छात्रावास आदि शासकीय भवनों में गोबर पेंट से पोताई कराने के निर्देश देते हुए संबंधित विभाग को मांग प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

सीईओ ने सभी रीपा में महिलाओं एवं पुरूषों के लिए गुणवत्ता युक्त शौचालय निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा के कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी सीईओ जनपद को निर्देशित किया कि शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार अमृत सरोवर को मानक स्तर के बनाया जाए। सामाजिक अंकेक्षण के तहत विचलन की राशि संबंधितों से वसूली के निर्देश एसडीएम को दिए। उन्होंने कृषि विभाग, उद्यानिकी, मत्स्य विभाग को निर्देशित किया कि जिले के ज्यादा से ज्यादा किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर उन्हें लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना के संचालन के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्होंने जिले के दूरस्थ वनांचल, पहाड़ी क्षेत्रों के हाट-बाजारों में मोबाइल मेडिकल यूनिट भेजकर अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने की बात कही। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू ने राजस्व संबंधी प्रकरणों की समीक्षा करते हुए विवादित-अविवादित नामांतरण, बटांकन, सीमांकन, नक्शा अद्यतन, अभिलेख शुद्धता सहित अन्य राजस्व प्रकरणों के शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए।
/कमल्जोयति/


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button