Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: देश में वक्फ बोर्ड को निरस्त किया जाए, जिससे धार्मिक संतुलन बना रहे और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा जाए।

डॉ. अभिषेक वर्मा (मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक – शिवसेना, एनडीए गठबंधन एवं चुनाव) के नई दिल्ली स्थित निवास पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ जी महाराज का पावन आगमन हुआ।   उनके दिव्य सान्निध्य से समूचा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हो उठा।   डॉ. वर्मा की पत्नी श्रीमती अंका वर्मा, पुत्र युवराज आदितेश्वर वर्मा एवं पुत्री कुमारी निकोल वर्मा को शंकराचार्य जी से विशेष आशीर्वाद प्राप्त हुए। इस अवसर पर सनातन धर्म की रक्षा एवं प्रसार को लेकर एक महत्वपूर्ण विचार-विमर्श आयोजित किया गया। वैदिक विधि से विशेष पूजा-अर्चना सम्पन्न हुई, जिसके उपरांत शंकराचार्य जी ने कहा: “डॉ. अभिषेक वर्मा जैसे राष्ट्रनिष्ठ एवं धर्मपरायण व्यक्तित्व जब आगे आकर सनातन धर्म की सेवा करते हैं, तो न केवल सनातन धर्म मजबूत होता है, बल्कि भारत के पुनः विश्वगुरु बनने का मार्ग भी प्रशस्त होता है।” शंकराचार्य जी महाराज ने इस अवसर पर कुछ महत्वपूर्ण बातें बोलीं: • देश में वक्फ बोर्ड को निरस्त किया जाए, जिससे धार्मिक संतुलन बना रहे और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा जाए।   • संस्कृत भाषा को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा दिया जाए, जिससे भारत की वैदिक परंपराओं एवं ज्ञान की पुनः स्थापना हो।   • प्राचीन मंदिरों के संरक्षण एवं पुनर्निर्माण हेतु सरकार विशेष योजनाएँ बनाए, जिससे सनातन संस्कृति की धरोहर संरक्षित रहे।   • साथ ही उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए सभी वीर सैनिकों को शुभकामनाएँ दीं एवं उनकी वीरता की सराहना करते हुए कहा “जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी।”   डॉ. अभिषेक वर्मा ने इस अवसर पर कहा: “भारत सदैव से धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राष्ट्र रहा है।   हमारी प्राचीन विरासत ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ और विश्व शांति का संदेश देती है। आज आवश्यकता है कि हम सब मिलकर इस धरोहर की रक्षा करें।”   उन्होंने केंद्र सरकार से ‘राष्ट्रीय सनातन बोर्ड’ के गठन की माँग की, जो देशभर में सनातन संस्कृति, परंपराओं एवं गौसंरक्षण के लिए एक प्रभावी ढांचा तैयार करे।   उन्होंने गौवंश हत्या के लिए आजीवन कारावास का कानून लागू करने की भी वकालत की, जिससे सनातन मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन