Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

BGSB University Organizes Academic and Awareness Programmes to Mark AMBEDKAR JAYANTI and NASHA MUKT Abhiyaan

Seminar on Dr B R Ambedkar’s Contributions Held at GDC Doongi on Birth Anniversary Eve

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत “ऑपरेशन शांति” चलाकर कोरबा पुलिस की व्यापक कार्यवाही।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, चोरी के मामले का खुलासा।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। मारपीट एवं विवाद करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।

: पंप हाउस में धर्मांतरण का खेल, धर्म परिवर्तन कर चुकी महिला ने महापौर के संरक्षण में तुड़वा दिया भगवान शिव जी का मंदिर, नेता प्रतिपक्ष हितानंद, बजरंग ने किया महापौर आवास का घेराव, लोगों में भारी आक्रोश

कोरबा - सावन के शुभ पर्व के हिंदुओं के साथ खिलवाड़ उनकी आस्था को पहुंचाया ठेस, कोरबा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 14 के पंप हाउस मैगजीन भाटा का मामला जहां पर मैगजीन भाटा में बने शिव मंदिर को ईसाई समुदाय के कहने पर निगम द्वारा तोड़ दिया गया है, इससे हिन्दू धर्म में आस्था रखने वालों के मन पर गहरी आघात पहुची है, निगम द्वारा 24 घंटे के अन्दर मंदिर हटा लेने का आदेश जारी किया गया था, जिसे आज सुबह मौके पर आकर निगम द्वारा हटा दिया गया है। जिसके विरोध में नेता प्रतिपक्ष हितानंद, बजरंग दल सहित धर्मप्रेमियों ने महापौर निवास घेराव कर पंप हाउस में संचालित 4 अवैध चर्च को तत्काल बंद करने की मांग की है, महापौर ज्ञापन लेने आये, जहां महापौर को जनता के भारी रोष का सामना करना पड़ा, जनता ने महापौर के सामने ही महापौर मुर्दाबाद के नारे लगाए, जिसके बाद महापौर अपनी गाड़ी में बैठ कर रवाना हो गए | नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने कहा कि क्या विशेष समुदाय का इतना दबदबा हो गया है कि वो मंदिर भी नही बनने दे रहे है, मंदिर को तोड़वाने के लिये विशेष समुदाय जो धर्मांतरण का कार्य करते है उनके द्वारा महापौर से कहा गया और उनके इशारो पर महापौर ने निगम अधिकरियों को मौखिक रूप से आदेश दे कर नोटिस जारी करने आदेशित किया, निगम अमले द्वारा शाम 6:30 बजे नोटिस दिया गया और सुबह 10 बजे मंदिर तोड़ने दल बल के साथ आकर पेड़ और मंदिर को उखाड़ दिया गया। वहीं विशेष समुदाय द्वारा मैगजीन भाटा में चर्च का निर्माण कराया गया है। पहले एक चर्च, फिर एक चर्च करके 3 चर्च का निर्माण कराया गया है जिसमे प्रशासन द्वारा किसी प्रकार का रोकथाम नही किया गया है। जब मंदिर को महापौर द्वारा बेजाकब्जा बताया गया जबकि वहाँ बने पूरे चर्च बेजा कब्जा में है वह पूरा छेत्र ही बेजा कब्जा में है फिर केवल मंदिर को ही क्यों तोड़ा गया जबकि अवैध और बेजा कब्जा में चर्च बना कर धर्मांतरण का खेल महापौर और कांग्रेशियो के संरक्षण में फल फूल रहा है बजरंग दल के जिला सयोंजक राणा ने कहा कि इससे नगर निगम के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा हो रहा है क्या निगम के संरक्षण में पंप हाउस में चर्च का निर्माण हो रहा है पंप हाउस वार्ड क्रमांक 14 में आज तक 3 चर्च का निर्माण हो गया है जहाँ धर्मांतरण का कार्य जोरो शोरो से चल रहा है। जिसमे भोले भाले लोगो को बरगला कर धर्मांतरण कराया जा रहा है। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद ऋतु चौरसिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, बद्री अग्रवाल, चंदन सिंह, चंद्रहास कश्यप समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें|

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन