Monday 1st of June 2026

ब्रेकिंग

बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी : 12 जून है आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि.. ऑनलाइन जमा होना है

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर रिसदी में प्रतिमा पर माल्यार्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन।

तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मृत्यु, कलेक्टर ने राहत सहायता हेतु दिए निर्देश।

मिस्टर जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन, डीबी वेंचर्स ए धीरेंद्र बाजपेयी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत

खरीफ वर्ष 2026 के लिए कोरबा जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण।

: भाजपा ने फूंका स्टालिन का पुतला फूंका जशपुर में मंत्री उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

 विरोध में मंगलवार को पत्थलगांव में भाजयूमो की अगुवाई में स्टालिन का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में मंत्री स्टालिन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ पत्थलगांव थाना में आवेदन देकर मुकदमा पंजीकृत कराने की बात कही। गौर तलब है कि बीते दिनों तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और तमिलनाडु की डीएमके सरकार में युवा कल्याण मंत्री उदय निधि स्टालिन ने बीते दिनों सनातन उन्मूलन कार्यक्रम में बोलते हुए कहा था कि "ऐसी कुछ चीजें होती हैं, जिनका विरोध करना काफी नहीं होता है। हमें उन्हें समूल मिटाना होगा। मच्छर, डेंगू बुखार, मलेरिया, कोरोना यह ऐसी चीज हैं, जिनका हम केवल विरोध नहीं कर सकते, हमें इन्हें मिटाना होगा। सनातन भी ऐसा ही है।" स्टालिन के इस बयान के बाद विवाद पैदा हो गया है। इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा तीखी प्रतिक्रिया दिया गया। पुतला दहन से पूर्व भाजपा कार्यकर्ता पत्थलगांव धर्मशाला में बैठक आयोजित कर पत्थलगांव विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जीतने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने किया। बैठक में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि भाजयुमो जिलाध्यक्ष शोर्य प्रताप जूदेव, सालिक साय,समेत जिलाउपाध्यक्ष शसुनील अग्रवाल , भाजपा जिलामंत्री मनीष अग्रवाल,मण्डल अध्यक्ष अनिल मित्तल ग्रामीण मण्डल प्रभारी हरजीत सिंह भाटिया ग्रामीण मंडल सहप्रभारी वीरेन्द्र सिंह ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष चमर साय लुडेग मण्डल अध्यक्ष रोशन प्रताप, ब्यापारी प्रकोष्ट के जिला सयोजक सुनील गर्ग,युवा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता , भूषण वैष्णव, युवा मोर्चा जिला पूर्व अध्यक्ष अमन शर्मा, ग्रामीण मंडल सहप्रभारी जयपाल राजपूत, युवा मोर्चा शहर मंडल पत्थलगांव हिमांशु शर्मा, युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अरूण यादव, तीनो मण्डल में निवासरत भाजयूमो के जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, भाजयुमो मण्डल पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्यों, विशेष आमंत्रित सदस्यों ने आगामी विधानसभा चुनाव पर विस्तार से चर्चा की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन