Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: छत्तीसगढ़ में कैबिनेट मंत्रियों को सौंपा गया जिलों का प्रभार, जानें किसको मिली कौन से जिले की जिम्मेदारी

Vivek Sahu

Sat, Feb 3, 2024
रायपुर (न्यूज उड़ान) छत्तीसगढ़ में प्रभारी सचिवों को जिलों का प्रभार देने के बाद अब प्रभारी मंत्रियों की भी नियुक्ति कर दी गई है। मंत्रियों को जिलों का प्रभार दिया गया है। जारी सूची के अनुसार कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप रायपुर, सुकमा, बीजापुर , दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी बनाए गए हैं। डिप्टी CM अरुण साव बिलासपुर, कोरबा और बेमेतरा जिले के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं । वहीं डिप्टी सीएम विजय शर्मा दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, मानपुर मोहला और अंबागढ़ चौकी के प्रभारी बनाए गए हैं। वहीं बृजमोहन अग्रवाल को बस्तर, उत्तर बस्तर, कोंडागांव, कांकेर नारायणपुर जिले का प्रभार दिया गया है।   रामविचार नेताम रायगढ़, कोरिया, महेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के प्रभारी बनाए गए हैं। दयाल दास बघेल महासमुंद, गरियाबंद, सूरजपुर के जिला प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन को मुंगेली, कबीरधाम खैरागढ़-छुईखदान गुंडई की जिम्मेदारी दी गई है। कैबिनेट मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल को बलौदाबाजार भाटापारा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी को सरगुजा, जांजगीर-चाँपा, जशपुर की जिम्मेदारी दी गई है। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को बलरामपुर, रामानुजगंज, सक्ति का प्रभार दिया गया है। कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा को धमतरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का प्रभारी बनाया गया है।   जारी सूची में कहा गया है कि प्रभारी मंत्री राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों के लिए जिला समिति की अध्यक्षता, जनसंपर्क और जनसमस्याओं का निराकरण करेंगे.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन