Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

: कठुआ के एक घर में घुसे आतंकियों ने पिता-पुत्र को मारने की कोशिश की, हरकत में आई पुलिस , एक आतंकी ढेर।

Vivek Sahu

Wed, Jun 12, 2024
जम्मू _ (न्यूज उड़ान) जम्मू-कश्मीर में आतंकी आए दिन गोलाबारी कर नुकसान कर रहे हैं। जिसके चले भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की लापरवाही भी सामने आ रही है। के लाभ एवं सामने आ रही है।   कठुआ में आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने हीरानगर इलाके के एक घर पर हमला किया है। जम्मू कश्मीर की एसओजी ने जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को मार गिराया है। क्या है पूरा मामला सबसे पहले जम्मू कश्मीर पुलिस की तरफ से जानकारी आई कि कठुआ के हीरानगर इलाके में ग्रामीणों ने कथित तौर पर गोलियों की आवाज सुनी है। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद जानकारी मिली कि 2 आतंकी कठुआ के हीरानगर इलाके के गांव सेडा सोहल पहुंचे। आतंकियों ने एक घर में दस्तक दी और पानी मांगा।   घर में पिता-पुत्र मौजूद थे। पल भर में ही आतंकी ने बेटे का गला दबाने की कोशिश की, जिसके बाद बाप-बेटे किसी तरह वहां से भाग निकले। लेकिन आतंकी उनका पीछा करने लगे और फायरिंग करने लगे। इसी दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप हरकत में आई। इस बीच आतंकी नाले में फंस गए और एक आतंकी मारा गया। बता दें कि हीरानगर सेक्टर इंटरनेशनल बॉर्डर के नजदीक है। तीन सिविलन की मारे जाने की ख़बर सामने आ रही है। सेना व पुलिस ने क्षेत्र को घेरा हुआ है। कार्रवाई जारी है। ... अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन