Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: आतंकी संगठन ने किया दावा , कहा आज मंगलवार को हमने करवाया ब्लास्ट , घटना में 8 लोग घायल

Vivek Sahu

Wed, Sep 27, 2023
जम्मू/राजौरी-आतंक ग्रस्त केंद्र शासित राज्य जम्मू-कश्मीर से आज एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के लारकीपोरा क्षेत्र में एक टाटा मोबाइल वाहन के अंदर हुए विस्फोट में आठ गैर-स्थानीय लोग घायल हो जाने की सूचना प्राप्त हुई है। पहले मिली सूचना में गैस सिलेंडर विस्फोट बताया गया था, लेकिन साथ एक आतंकी संगठन टीआरएफ ने नुकसान की जिम्मेदारी का दावा भी ठोक दिया। सूत्रों के मुताबिक आतंकी संगठन ने पहले भी चेतावनी भरे मैसेज देकर स्थानीय लोगों में दहशत फहलाने की कोशिश करी थी। जो लगातार जारी है गैर स्थानीय लोगों में खोफ पैदा कर कश्मीर से भागने की साजिश रची जा रही है। जैसा कि आज मंगलवार तड़के आतंकी संगठन ने हमले का दावा किया है। एक अधिकारी ने बताया कि घटना आज मंगलवार सुबह हुई, उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर जबरदस्त ताकत से फट गया, जिसके परिणामस्वरूप टाटा मोबाइल वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर बैठे गैर स्थानीय लोग घायल हो गए। बचाव कार्य का चलाकर सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे में घायल आठ लोगों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की जांच जारी है। वहीं एक चोंकाने बाला बयान आतंकी संगठन ने जारी किया है आतंकी संगठन टीआरएफ (द रेजिस्टेंस फ्रंट जम्मू-कश्मीर) ने कहा कि हमला हमने करवाया है। वहीं आधिकारिक तौर पर आतंकी हमले की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई थी। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच का कार्य शुरू कर दिया है। ... अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन