Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

: आर्मी चीफ बनने के बाद जनरल उपेंद्र द्विवेदी का जम्मू-कश्मीर का पहला दौरा।

Vivek Sahu

Thu, Jul 4, 2024
जम्मू/राजौरी /न्यूज उड़ान /नए सेना प्रमुख का पदभार संभालने के बाद जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर का अपना पहला अधिकारिक दौरा किया। जम्मू संभाग प्रदेश के अंतर्गत नियंत्रण सीमा (इंडिया-पाक लाइन आफ कंट्रोल) के साथ लगती भारतीय क्षेत्र की अग्रिम चौकियों पर पहुंच जवानों की पीठ भी थपथपाई। जम्मू के बाद आर्मी चीफ ने पुंछ में ब्रिगेड मुख्यालय पहुंचे और सैन्य अधकारियों के साथ बैठक की, इस बैठक के दौरान उन्होंने कई मुद्दों को लेकर अहम फैसला भी किए। जनरल द्विवेदी जम्मू-कश्मीर पुलिस के पुंछ जिला चीफ जुगल मन्हास और डीसी पुंछ से भी मिले।   बैठक खत्म होने के बाद उन्होंने नियंत्रण रेखा के अग्रीम क्षेत्रों का दौरा किया और पूरा जायजा लिया, उपेंद्र द्विवेदी इससे पहले नार्दन कमान के प्रमुख रह चुके हैं। राजौरी-पुंछ की सुरक्षा हालात का जायजा लेने के उपरांत जनरल उपेंद्र द्विवेदी नगरोटा जम्मू के लिए रवाना हो गए। ... 30 जून को संभाला पदभार:- जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 30 जून को यह पदभार संभाला था, उनसे पहले इस पद पर जनरल मनोज पांडे आर्मी चीफ थे, जो चार दशक से ज्यादा की विशिष्ट सेवा के बाद रिटायर हुए थे। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आर्मी चीफ बनने से पहले फरवरी 2024 से जून 2024 तक सेना के उप प्रमुख के रूप में काम किया।   द्विवेदी इस पद को संभालेंगे इस बात की घोषणा 11 जून को की गई थी। रणनीतिक अध्ययन और सैन्य विज्ञान में दो मास्टर डिग्री उन्होंने हासिल की हैं। जनरल उपेंद्र द्विवेदी को कई पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और तीन जीओसी-इन-सी कमेंडेशन कार्ड से नवाजा गया। .... अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन