Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: राजौरी में केडी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल द्वारा फ्री मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, 1700 मरीजों ने करवाई स्वास्थ्य जांच

Vivek Sahu

Mon, May 20, 2024
जम्मू/राजौरी /न्यूज उड़ान डा. केडी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल द्वार दूधाधारी आश्रम के समीप हाईवे मेगा मार्ट राजौरी में एक दिवसीय फ्री मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें डा. केडी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल से आए डाक्टरों ने जिला राजौरी व पुंछ के विभिन्न गांवों व नगर कस्बे से पहुंचे 1700 से अधिक मरीज लोगों की स्वास्थ्य की जांच की।   जम्मू-पुंछ सड़क मार्ग के अंतर्गत हाईवे मेगा मार्ट राजौरी में सुबह 10 बजे से दो बजे तक चलने वाले चिकित्सा शिविर में लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। मुफ्त चिकित्सा शिविर में आंख, हड्डी, हृदय, महिला रोग, किडनी, सांस अन्य संबंधित रोगों की जांच की गई। शिविर में डा. केडी सिंह, डा. जेपी सिंह , जीएमसी व संबंधित जिला अस्पताल राजौरी के मेडिकल सुपरीडटेंड डा. महमूद बाजार अन्य रोगों के विशेषज्ञ डाक्टर मौजूद थे।   मरीजों की भीड़ इतनी थी कि आई स्पेशलिस्ट डा. केडी सिंह , डा. जेपी सिंह आई स्पेशलिस्ट ने मेगा हैल्थ कैंप से बाहर आकर मरीजों की आंखों की जांच की। डा. केडी सिंह ने कहा कि लोग हमारे साथ प्यार और भरोसा इसी तरह बनाएं रखें। हमारे प्रति लोगों का प्यार देखने को मिल रहा है। हमारा प्रयास हरेक की मदद करना है। आगे भी इसी तरह मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाकर मरीजों की जांच की जाएगी।   हमें लोगों की किराए की फिक्र भी है जो इलाज के लिए हमारे पास जम्मू और पठनकोट इलाज के लिए आते हैं। डा. केडी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल नहीं चाहता की कोई दुखों से दुखी रहे। डा. जेपी सिंह ने कहा कि आयुषमान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज किया जाता है। राजौरी में 2 माह के अंदर चेरीट्रैवल अस्पताल खोला जाएगा। पठानकोट में आने वालों को बड़ा डिस्काउंट दिया जाएगा । लोगों का प्यार इसी तरह से हमारे साथ बना रहे, शिविर में डा. सुमित सीईओ व फिजिशियन अन्य डाक्टरों की टीम मौजूद थी। ... अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन