Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: डीजीपी ने कहा अब स्थिति समान्य , कोकरनाग में जो था खूंखार आतंकी मार गिराया , आवाम को डरने की कोई जरूरत नहीं , आतंकियों के सहयोगियों को भी कर दिया जाएगा ढेर

Vivek Sahu

Wed, Sep 27, 2023
जम्मू/ रियासी- पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में स्थिति सामान्य है कोकेरनाग मुठभेड़ से पहले और बाद की स्थिति सामान्य है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल जंगलों और पहाड़ी इलाकों में आतंकियों की गतिविधियों पर नज़र रखे हुए हैं और जम्मू-कश्मीर पुलिस अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर उनका पीछा करने की कोशिश कर रही है। कोकेरनाग मुठभेड़ पर डीजीपी ने कहा, 'हमें वहां छिपे आतंकवादियों के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी हालाँकि की आतंकियों के साथ लड़ाई में, हमने तीन बहादुर अधिकारियों और एक जवान को खो दिया। हम इन अधिकारियों और जवानों को सलाम करते हैं जिन्होंने मुठभेड़ में भाग लिया और अपने जीवन का बलिदान दिया। डीजीपी ने यह भी कहा कि कोकेरनाग मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने मोस्ट वांटेड आतंकवादी को ढेर कर दिया, जो काफी लंबे समय से इलाके में सक्रिय था। एक सवाल के जवाब में डीजीपी ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने देश विरोधी तत्वों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। आतंकियों और उनके सहयोगियों को चुन चुन कर ढेर कर दिया जाएगा साथ कहा कि एफआईआर का पंजीकरण बढ़ गया है और नार्को-आतंकवाद में शामिल लोगों के खिलाफ सबसे कड़ी कार्रवाई की गई है। हम और हमारे जवान आवाम और देश की रक्षा के लिए दिन रात पहरे पर हैं। ... अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन