: दीपांशु पांडे का एसएससी में चयन
Tue, Jul 25, 2023
कोरबा।
एसईसीएल 15 ब्लॉक कॉलोनी निवासी प्रतिभाशाली छात्र दीपांशु पांडेय का स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी,) में चयन हुआ है। उसे आल इंडिया 300 वी रेंक प्राप्त हुई है। पिछले दिनों यह परीक्षा हुई थी , जिसके परिणाम अब घोषित हुए।मूलतः बिहार के सिवान जिले के निवासी दीपांशु की स्कूल और कॉलेज की शिक्षा कोरबा और बिलासपुर से हुई। प्रतियोगी परीक्षा के लिए छात्र ने नागपुर और लखनऊ में कोचिंग प्राप्त की। शारदा शंकर पांडेय और किरण पांडेय के सुपुत्र दीपांशु ने बताया कि अपनी बड़ी बहन के केंद्रीय सेवा में सफल होने से उसे प्रेरणा प्राप्त हुई और उसने इस दिशा में कदम बढ़ाए। दीपांशु का कहना है कि जब नदियां पहाड़ों को काटकर अपने लिए रास्ता बना सकती है तो मनुष्यों के लिए कोई भी काम असंभव नहीं हो सकता।
: संतोष राठौर को उनके स्वयं के समाज ने नकारा, सारे आरोप निराधार, निगम में राठौर द्वारा किए गए कार्यों की हो जांच :- हितानंद अग्रवाल
Tue, Jul 25, 2023
कोरबा,
संतोष राठौर के बयान पर नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने पलटवार किया है, श्री अग्रवाल ने कहा कि संतोष राठौर जी पूर्व में नगर निगम के सभापति रह चुके है उसके बाद 2014 में वे पार्षद चुनाव हार गए थे, 2019 के नगरीय निकाय चुनाव में स्वयं को महापौर का प्रबल दावेदार घोषित कर चुनाव लड़ा था और मतगणना स्थल के बाहर जोरदार नारे लगवा कर अपनी दावेदारी पेश की थी लेकिन महापौर तो दूर कांग्रेस ने उन्हें दोबारा सभापति तक नहीं बनाया, वही दूसरी ओर क्षत्रिय राठौर समाज खुलकर उनका बहिष्कार कर चुका है, जिसमे समाज ने उन्हें स्वयंभू अध्यक्ष भी घोषित कर दिया, जिस व्यक्ति को उसका समाज अपना अध्यक्ष नहीं मान रहा है उस व्यक्ति के बातों पर ज्यादा तवज्जों नहीं दी जानी चाहिए, संतोष राठौर जी स्वयं नगर निगम में ठेकेदारी कर रहे है उनके फर्म के सभी कार्यो की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए, जिसमे शहर के करोड़ो रूपये बर्बादी का प्रमाण जनता को मिल जाएगा |
हितानंद अग्रवाल
: डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के संरक्षक बने जगदीश भाई पटेल
Sun, Jul 23, 2023
[gallery ids="3829"]कोरबा। जिले में नव गठित डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के सामान्य सभा सियान सदन कोरबा में आयोजित की गई।जिसमें एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा अनेक महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चा कर आगामी कार्यक्रम हेतु निर्णय लिए गए।सामान्य सभा में चर्चा के दौरान सर्व सम्मति से वरिष्ठ पत्रकार जगदीश भाई पटेल को डिजिटल मीडिया एसोसिएशन का संरक्षक मनोनित किया गया।मनोनयन के पश्चात डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के सदस्यों ने जगदीश भाई पटेल को पुष्पमाला पहना एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के नव मनोनित संरक्षक जगदीश भाई पटेल ने सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं सदैव पत्रकार हित में कार्य करने की बात कही।