: भाजपा पार्षद दल ने नवनियुक्त आयुक्त से की मुलाकात, साथ में ज्ञापन सौपा
Fri, Aug 4, 2023
कोरबा-:
भाजपा पार्षद दल ने नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा ममगई से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ से स्वागत कर कोरबा आगमन की बधाई प्रेषित की, साथ ही भाजपा पार्षदों ने नगर निगम में ठप पड़े विकास कार्यों से भी आयुक्त को अवगत कराया |
आयुक्त महोदया ने बारी-बारी सभी पार्षद से उनकी समस्याएं जानी, और शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया |
भाजपा पार्षदो में ज्ञापन मे नगर निगम कार्यालय में पार्षदो हेतु बैठक कक्ष अत्यंत बुरी स्थिति में है, वहां पार्षदो के बैठने के लिए उचित व्यवस्था की जाएं, साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर सहित कार्यालय की समुचित व्यवस्था भी तत्काल की जाएं, नगर निगम क्षेत्र के 67 वार्डो में समभाव से कार्य किया जाये, पार्षद निधि, अधोसंरचना मद, मरम्त संधारण मद के लंबित पड़े हुए कार्य तत्काल प्रारम्भ कराया जाएं, लंबे समय से दबी हुई, गुम हुई फाइल को तत्काल निकाल कर कार्य प्रारंभ कराया जाने सहित अनेक विषयों पर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा |इस दौरान नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, पार्षद रितु चौरसिया, कमला देवी बरेठ, शैलकुमारी राठौर, उर्वशी सुजीत राठौर, धनश्री अजय साहू, प्रभावती सुधार साय चौहान, द्रोपदी वर्मा, भानुमति जयसवाल, पुष्पा कंवर, कविता नारायण राजपूत, पूराइन बाई कंवर, गंगाराम भारद्वाज, नर्मदा लहरे, अजय गोंड, अनीता सुकुन्दी यादव, बुधवार साय यादव, ममता बालीराम साहू, अमित मिंज, फिरत साहू, नारायण दास महंत, नरेंद्र देवांगन, प्रतिभा निखिल शर्मा, विजय साहू, माखन बरेठ, कोमल, नारायण राजपूत, अजय साहू उपस्थित रहे।
: मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण अभियान की तिथियों में परिवर्तन प्रथम चरण 21 अगस्त से 26 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा
Fri, Aug 4, 2023
कोरबा।
सुदृढिकरण एवं मीजल्स एवं रूबेला वैक्सीन की डोज से छूटे हुए, लेफ्ट आउट, ड्राप आउट लाभार्थियों तथा गर्भवती महिलाओं को टीकाकृत किए जाने हेतु मिशन इंद्रधनुष अभियान का प्रथम चरण 07 से 12 अगस्त तक चलाया जाना था। अपरिहार्य कारणों से पूर्व निर्धारित सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 की तिथयों में संशोधन किया गया है। अब निम्नानुसार दिवसों पर आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण 21 से 26 अगस्त, द्वितीय चरण 20 से 26 सितंबर (रविवार को छोड़कर) तथा तृतीय चरण 25 से 31 अक्टूबर 2023 (रविवार को छोडकर) आयोजित किया जाएगा। जिसमें विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण किया जाएगा।
कलेक्टर श्री सौरभ कुमार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वा. अधिकारी डॉ.एस.एन. केशरी ने जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों तथा पात्र लाभार्थियों के पालकों से अपील किए हैं कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए 0 से 5 वर्ष तक के आयु अनुसार बच्चों को, वैक्सीन से छूटे हुए बच्चों, लेफ्ट आउट, ड्राप आउट लाभार्थियों तथा गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कराएं। जिससे गर्भवती महिलाओं को गंभीर बीमारियों के साथ ही शिशुओं को वैक्सीन से रोकी जा सकने वाली विभिन्न बीमारियों से बचाव हो सके।
/बसंत/
: मोहन साहू ने बढ़ाया जिले का मान
Fri, Aug 4, 2023
कोरबा।
स्वामी आत्मानंद विद्यालय पंप हाउस कोरबा में कक्षा दसवीं के छात्र मोहन साहू ने हिंदुस्तान टाइम्स कोड-ए-थान प्रतियोगिता में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के हाथों 5 अगस्त 2023 को होटल मैरियट रायपुर में मोहन साहू को सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय के साथ जिले को गौरवान्वित करने वाली इस उपलब्धि के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.पी. भारद्वाज एवम जिला प्रशासन ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
गौरतलब है कि हिन्दुस्तान टाइम्स कोड-ए-थान एक बेहद लोकप्रिय प्रतियोगिता है। जिसमें स्कूली बच्चों को कोडिंग की मूल बातें सीखने और राष्ट्रीय स्तर पर अपने कोड लेखन कौशल का प्रदर्शन करने में मदद मिलती है।
/मनोज/