: सूबे के राजस्व मंत्री एवं वर्तमान कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल का पट्टा वितरण को लेकर आमर्यादित बयान
Fri, Sep 29, 2023
कोरबा।
भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने आज एक वीडियो बयान जारी करते हुए कहा कि बहुत खुशी की बात है कि हमारे गरीब भाई बहनों को पट्टा मिलने जा रहा है ।कुछ दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी द्वारा पट्टा देने को लेकर वर्तमान की कांग्रेस सरकार पर दबाव बनाया था जिसके फल स्वरुप दबाव में आकर आज कांग्रेस पार्टी पत्ता का वितरण करने जा रही है ।हमारी एक मांग रहेगी मंत्री जी से कि किसी एक वर्ग या 10% या 20% वर्ग को नहीं सभी वर्गों को समान रूप से पट्टा वितरण किया जाए ।भारतीय जनता पार्टी उन गरीब वर्गों के लिए हमेशा खड़ी है, जो उनके हकदार है आज जो पट्टा वितरण को लेकर जो नियम कानून आए हैं उसे देखकर उसे नियम में लिखा गया है कि सिर्फ 600 वर्ग फुट का हीं निशुल्क पट्टा मिलेगा उसके ज्यादा की भूमि पर उसे नियमितीकरण करवाना पड़ेगा.शहर के पढ़े लिखे वर्ग. सामान्य वर्ग एवं गरीब वर्ग लोगों के पास 900 या 1200 स्क्वायर फीट जमीन हो तो उस जमीन का नियमितीकरण करने के लिए दो से चार महीना लगता है. हमारे गरीब वर्ग के भाई बहन लोग नियमितीकरण करवाने के लिए जब जाएंगे तो हमारे गरीब वर्ग भाई बहन के चप्पल धीस जाएंगे उसे जमीन के नियमितीकरण के लिए. 600 वर्ग फुट से अधिक अगर जमीन रहेगा और उसका नियमितीकरण नहीं करा पायगे तो वह पट्टा रद्द हो जाएगा. यदि किसी गरीब परिवार में कोई ऐसा व्यक्ति हो जो उच्च पद पर आसीन हो वैसे गरीब परिवार जो पूर्वज के जमाने से अपने निवास स्थान में निवास करते आ रहा है ऐसे गरीब परिवार को भी पट्टा से वंचित रखा गया है ।हमेशा से कांग्रेस सरकार की एक ही मनसा रही है की गरीब आम जनता को सिर्फ. वोट बैंक के रूप में ही रखती है और चुनाव हो जाने के बाद जैसे दूध के गिलास मक्खी गिर जाती है तो इसी तरह दूध के गिलास से मक्खी को बाहर फेकने का काम कांग्रेस सरकार कांग्रेस पार्टी करते ही आती है।भारतीय जनता पार्टी की सरकार माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार. हम हमेशा से ही गरीब दलित पिछड़ा वर्ग के विकास के लिए काम करते आ रही है गरीब पिछड़ा दलित वर्ग के लिए अनेक विकास कार्य कर रही है और आगे भी निरंतर भारतीय जनता पार्टी गरीब आम जन के लिए विकास करते ही रहेगी.अभी तो एक ही विधानसभा प्रत्याशी की घोषणा में खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे. की स्थिति निर्मित हो रही है आगे चलकर तीन और विधानसभा प्रत्याशी के नाम की घोषणा के बाद न जाने और आगे क्या होगा.कांग्रेस पार्टी के नेताओं की तो पुरानी आदत है अपशब्दों का प्रयोग करना. लेकिन हमारे छत्तीसगढ़ की जनता इन अपशब्दों का जवाब अपना मत अधिकार का प्रयोग करके आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को मुंहतोड़ जवाब देगी और पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने जा रही हैअतः सूबे के राजस्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक जयसिंह अग्रवाल जो अपशब्दों का प्रयोग करते हैं जो उनकी हमेशा से परंपरा रही है. इस बार कोरबा जिला की जनता उनका जवाब जरूर देगी. बस इसी आशय के साथ भारतीय जनता पार्टी मंत्री महोदय जयसिंह अग्रवाल जी को बोलना चाहते हैं. ऐसे अपशब्दों का प्रयोग करना बंद कर दे और खुद ही नहीं अपने और भी अन्य पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी को भी इस तरह के विवादित बयान नहीं देने की सलाह उनको देनी चाहिए ।
: कोरबा इतवारी कोरबा एक्स्प्रेस ट्रेन का नागरिक जन सेवा समिति, कोरबा ने किया स्वागत
Fri, Sep 29, 2023
कोरबा।
नागरिक जन सेवा समिति, कोरबा द्वारा कोरबावासियों से निवेदन किया गया था कि अधिकाधिक संख्या में 29 सितंबर के दिन सुबह 9 बजे रेलवे स्टेशन पर उपस्थित होकर ट्रेन संख्या '18240' *इतवारी-कोरबा- इतवारी* शिवनाथ एक्सप्रेस के प्रथम कोरबा आगमन पर ज़ोरदार स्वागत हेतु जरूर सम्मिलित होवें
जिसके तहत कोरबा जिले के अनेक गणमान्य नागरिक समेत नागरिक जन सेवा समिति, कोरबा के पदाधिकारी सदस्य गण बड़ी संख्या में शामिल हुए।
अवसर था रेल सुविधाओं के लिए आमजन के साथ मिलकर नागरिक जन सेवा समिति, कोरबा ने लंबे समय से बहुत संघर्ष किया है चाहे समिति को फिर रेल रोको आंदोलन करना पड़ा हो या फिर रेलवे के खिलाफ हल्ला बोलकर FIR समेत अन्य जुल्म सहने की बात रही हो।
आखिरकार आज वक्त आ गया जिसे जिला कोरबा के आमजन लगभग विगत 17 वर्ष बाद बिलासपुर स्टेशन तक आकर ठहरने वाली रेलगाड़ी अपने मूल स्टेशन तक पूर्व में ही हो चुके विस्तार के बाद कोरबा स्टेशन पहुंची जिसे गेवरा स्टेशन तक न पहुंचने के साथ अन्य सुविधाएं न मिलने समेत प्रारंभ हुए ट्रेन के लगभग 6 घंटे देर से पहुंचने व सवारी गाड़ियों की बेवजह लेटलाटिफी के कारण होने वाली परेशानियों का नागरिक जन सेवा समिति के लोगों में नाराजगी भी थी तो वहीं कोरबा-इतवारी-कोरबा शिवनाथ एक्सप्रेस के कोरबा तक बिना रुकावट विस्तार होने की खुशी भी। जिसके तहत नागरिक जन सेवा समिति, कोरबा के अध्यक्ष मो. न्याज नूर आरबी व अन्य पदाधिकारियों ने ट्रेन चालक द्वय का फूल माला, श्रीफल से स्वागत व मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया और अपनी खुशी का इजहार करते उपस्थित सभी पदाधिकारी, आमजन का मुंह मीठा कराते हुए अन्य यात्री सुविधाओं की जल्द से जल्द व्यवस्था होने की कामना की।
आज इस अवसर पर नागरिक जन सेवा समिति, कोरबा के अध्यक्ष मो. न्याज नूर आरबी, पदाधिकारियों में दिलीप अग्रवाल, श्रीमती सिमरन कौर, श्रीमती लता बौद्ध, जगदीश पटेल, अनिल कोडवानी, मंसूर शेख, अशोक अग्रवाल, पवन सिन्हा, राजकुमार दुबे, अजय शर्मा, राजीव शर्मा, संजीत सिंहा, सत्या जायसवाल, उमेश बोधानी, ऑटो संघ से मो. ताज अली, अजय चौहान, दिलीप चौहान, आरपीएफ रेलवे के एस.आई. आर.एस. चंद्रा, ए.एसआई. एस. के. शर्मा, कुली संघ, अन्य संगठन एवं नागरिक गण बड़ी संख्या में शामिल हुए।
: चंद्रा समाज कोरबा का तीज मिलन सम्पन्न
Fri, Sep 29, 2023
कोरबा चन्द्रनाहू(चंद्रा) समाज का तीज मिलन एवम सम्मान समारोह सामाजिक भवन पोड़ीबहार कोरबा में सम्पन्न हुआ जिसमें समाज के लोग भारी संख्या में सम्मिलित हुए।
मुख्य अथिति के रूप में राजस्व एवम आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में रेणु अग्रवाल (पूर्व महापौर कोरबा नगर निगम), रामरतन चंद्रा (केंद्रीय अध्यक्ष चन्द्रनाहू समाज) व माधुरी टेकचंद चंद्रा (जिला पंचायत सदस्य जांजगीर) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रिय अध्यक्ष भुनेश्वरी लखन चंद्रा ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सामाजिक ध्वजारोहण व राज्यगीत तथा मां सरस्वती व माँ भारती के चित्र पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात सत्यनारायण कथा का आयोजन किया गया जिसका सभी स्वजातियों ने श्रवण पान किया प्रसाद वितरण के पश्चात भोजनावकाश हुआ तत्पश्चात महिलाओं के विभिन्न खेल सम्पन्न कराए गए।
कार्यक्रम में सम्मिलित मुख्य अतिथि जयसिंह अग्रवाल ने सामाजिक समरसता को बढ़ाने की बात करते हुए समाज को जहां भी जरूरत होगी मैं उपस्थित रहूंगा ऐसा हमें आश्वस्त किया।विशिष्ट अतिथि रेणु अग्रवाल ने समाज मे महिलाओं के योगदान एवम उनके महत्व को बताया केंद्रीय अध्यक्ष ने समाज मे हर व्यक्ति महत्वपूर्ण है होने की बात कही उन्होंने कहा कि समाज में हर छोटे बड़े व्यक्ति को सामाजिक नियमों का पालन करना होगा समाज के हर गांव में सामाजिक भवन के निर्माण की बात करते हुए तुमान इकाई की मांग पर भवन निर्माण के लिए उनको 50000/-(पचास हज़ार) का चेक प्रदान किया।समाज में विशेष योगदान के लिए बजरंग चंद्रा,विजय कुमार चंद्रा,युगल किशोर चंद्रा,सहदेव सिंह चंद्रा,लखन लाल चंद्रा,महेंद्र गुड्डू चंद्रा,धर्मेंद्र चंद्रा,जितेश चंद्रा,जगदीश चन्द्रा,भुनेश्वरी लखन चंद्रा,विमला चंद्रा,कुशलबाई चंद्रा,अमृतबाई चंद्रा,गायत्री चंद्रा एवम नीलम चंद्रा को समाज द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।समाज के महिलाओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न इकाइयों के लगभग 70 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के बीच बीच में छत्तीसगढ़ से संबंधित रोचक क्विज का भी संचालन हुआ। कार्यक्रम का संचालन शोभा भूषण चंद्रा,शोभा सावन चंद्रा,माधुरी केशव चंद्रा,कलेश्वरी मिकेश चंद्रा ने किया। रश्मि कमलेश चंद्रा को तीज क्वीन चुना गया, द्वितीय स्थान पर राजकुमारी ईश्वरी प्रसाद चंद्रा व तृतीय स्थान पर भावना राकेश चंद्रा रही। तीज क्वीन का संचालन सरिता नंदकुमार चंद्रा ने किया।खेल में प्रथम स्थान पर सुनीता चंद्रा, द्वितीय प्रेमलता चंद्रा, तृतीय रामशिला चंद्रा रही।तीज क्वीन का पुरस्कार पुष्पा नारायण चंद्रा व खेल का पुरस्कार शोभा भूषण चंद्रा के सौजन्य से दिया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से केंद्रीय महासमिति से अश्वनी चंद्रा,अशोक चंद्रा,बजरंग चंद्रा,पुष्पा नारायण चंद्रा,चंद्रिका प्रसाद चंद्रा,रंगनाथ चंद्रा,आर डी चंद्रा,फूलचंद चंद्रा,महेंद्र चंद्रा,केशव चंद्रा उपस्थित रहे।इस अवसर पर अध्यक्ष ने कोरबा जोन प्रभारी व केंद्रीय उपाध्यक्ष अश्वनी चंद्रा व जिला युवा अध्यक्ष सौरभ चंद्रा की प्रशंसा की जिन्होंने बिना किसी सम्मान के कामना के सामाजिक भवन को स्वतंत्र कराने और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी शक्ति लगा दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में इकाई अध्यक्ष ईश्वरी चंद्रा(बालको),सीताराम चंद्रा(कोरबा-2),भरत चंद्रा(कोरबा-3),गोरेलाल चंद्रा(दर्री),रघुवीर चंद्रा(रजगामार),रामकुमार चंद्रा(कटघोरा),अजय चंद्रा(एन टी पी सी),संतोष चंद्रा(तुमान),बी पी चंद्रोषा,बसंत चंद्रा,नारायण चंद्रा,वंदना चंद्रोषा,ममता चंद्रा,विजय कुमार चंद्रा,हेमचरण चंद्रा,डी के वर्मा,लखन चंद्रा,अरविंद चंद्रा,मदन चंद्रा,मनोहर चंद्रा,टीकाराम चंद्रा,रामकुमार चंद्रा(मानू),सौरभ चंद्रा,अनूप चंद्रा,तोषक चंद्रा, जगदीश चंद्रा,अशोक चंद्रा,नरेन्द्र चंद्रा एवम समस्त स्वजातियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।अंत में क्षेत्रीय सचिव राकेश कुमार चंद्रा ने कार्यक्रम के लिए प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वालों का धन्यवाद दिया।