: व्यय प्रेक्षक श्री मुकेश कुमार ने एफएसटी दर्री का किया आकस्मिक निरीक्षण
Mon, Apr 22, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) लोकसभा कोरबा अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री मुकेश कुमार ने आज कोरबा विधानसभा अंतर्गत फ्लाइंग स्क्वायड दल के जाँच पॉइंट दर्री का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने एफएसटी टीम को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। व्यय प्रेक्षक ने टीम द्वारा की गई अब तक की कार्यवाही की जानकारी ली।उन्होंने जांच के दौरान सम्पूर्ण प्रक्रिया का वीडियोग्राफी कराने के निर्देश देते हुए जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने कहा।इस दौरान लाइजनिंग अधिकारी श्री चंद्रकांत टिकारिहा, सहायक व्यय प्रेक्षक श्री राजीव पाण्डेय उपस्थित थे।
: लोकसभा निर्वाचन कोरबा के लिए 2 अभ्यर्थियों ने निर्वाचन से अपनी उम्मीदवारी वापस ली।
Mon, Apr 22, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) लोकसभा निर्वाचन 2024 कोरबा अंतर्गत आज कोरबा लोकसभा से प्रेक्षक श्री प्रेम सिंह मीणा एवं श्री कैलाश सुखदेव पगारे तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत की उपस्थिति में नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न हुई जिसमें निर्दलीय अभ्यर्थी कमाल खान एवं राजन पांडेय ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है।
नाम वापसी उपरांत भारतीय जनता पार्टी से सुश्री सरोज पाण्डेय, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्रीमती ज्योत्सना महंत, गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी - श्याम सिंह मरकाम, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी - कमलदेव, छत्तीसगढ़ विकास गंगा राष्ट्रीय पार्टी श्रीमती रेखा तिवारी, छत्तीसगढ़ पार्टी दिलीप कुमार मिरी जोहार, बहुजन समाज पार्टी दूजराम बौद्ध, रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया अम्बेडकर प्रियंका पटेल, भारतीय जनता सेक्यूलर पार्टी सुशील कुमार विश्वकर्मा, सर्व आदि दल प्रशांत डेनिएल, छत्तीसगढ़िया पार्टी कल्याण सिंह तंवर, निर्दलीय रमेश दास महंत, राजेश पाण्डेय, महेन्द्र कुमार श्रीवास, शोबरन सिंह सैमा, केवल भारती गोस्वामी, प्रताप सिंग भानू, पालन सिंह, जयचंद्र सोनपाकर, शांतिबाई मरावी, अमरीका करपे, निर्दोष कुमार यादव, संतोष शर्मा, शेख रउफ, शिवपूजन सिंह, कौशल्या बाई पोर्ते एवं पुरूषोत्तम दास मानिकपुरी कुल 27 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
: रामपुर विधानसभा के हर ग्रामो का होगा विकास-सरोज पाण्डेय
Mon, Apr 22, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पाण्डेय आज रामपुर विधानसभा क्षेत्र के करतला मंडल के अनेक ग्रामों दौरे पर रही जिसमें जुनवानी गिधोरी दादर कला फतेगंज सालिहाभाठा ग्रामो मे दौरा किया।जहां उनके द्वारा लोगों को संबोधित करते हुए कहा गया कि उनके द्वारा रामपुर विधानसभा ही नहीं बल्कि पूरे लोकसभा क्षेत्र के ग्रामों का विकास करूंगी सड़क बिजली पानी जैसी अनेक समस्याओं के लिए तकलीफ झेलनी नहीं पड़ेगी कार्यक्रम में मुख्य रूप से गिधौरी सरपंच विज्ञानी कँवर, मंडल अध्यक्ष करतला नटवर शर्मा जिला उपाध्यक्ष आकाश सक्सेना, जिला महामंत्री टिकेश्वर राठिया, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र राठिया संजू वैष्णव सुरेन्द्र साहू एवं ग्रामीण जन भारी संख्या मे उपस्थित रहे