: चाय पर चर्चा के लिए संत कंवर राम उद्यान पहुंची भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय।
Fri, May 3, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय गुरुवार की सुबह चाय पर चर्चा के लिए मेन रोड कोरबा स्थित संत कंवर राम उद्यान पहुंची । यहां उपस्थित आमजन मानस ने उनका आत्मीय स्वागत किया प्रतिदिन संत कंवर राम उद्यान में बड़ी संख्या में लोग टहलने और योगाभ्यास करने आते हैं ।
लोकसभा चुनाव का सबसे बड़ा पर्व हो और उस पर कोई चर्चा ना हो यह भला कहां संभव है। और ऐसे अवसर पर भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय का सबके बीच आना बड़े हर्ष की बात है ।भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा तय किए गए कार्यक्रम के अनुरूप 'चाय पर चर्चा' नामक इस कार्यक्रम में लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय ने स्वयं अपने हाथों से चाय बनाकर उपस्थित गणमान्य नागरिकों को चाय पिलाई ।
इसी के साथ उन्होंने आमजन मानस को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं से अवगत कराया और कोरबा लोक सभा में चहुंमुखी विकास के लिए अपनी कार्ययोजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की।उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार , राज्य में भी भाजपा की सरकार और इस चुनाव में विजयी होने पर कोरबा लोकसभा में ट्रिपल इंजिन की मदद से विकास कार्य किए जाएंगे ।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा, जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, जिला चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में आम और खास लोग उपस्थित रहे ।
: कोरबा जिले में मतदान समय पर और शांतिपूर्ण संपन्न हो, यह सुनिश्चित की जाये-कलेक्टर
Fri, May 3, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अन्तर्गत कोरबा जिले में समय पर और शांतिपूर्ण मतदान कराने सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों, नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं के साथ ही परिसर में मतदाताओं हेतु छाया, पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।मतदान केन्द्रों में दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के लिए व्हील चेयर, वालिंटियर्स की व्यवस्था रखी जाये।
कलेक्टर ने मतदान दिवस के दिन स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश देते हुए स्वास्थ्य केन्द्रों को खुला रखने, डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ तैनात रखने, एंबुलेंस की व्यवस्था करने और ओआरएस सहित अन्य दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मतदान दिवस के दिन आवश्यक तैयारी के संबंध में बैठक लेते हुए कलेक्टर अजीत वसंत ने एसडीएम तथा जनपद सीईओ को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मतदान दिवस के पूर्व मतदान केन्द्रों की सफाई कराने, बिजली एवं फर्नीचर व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि किसी भी मतदान केन्द्र में ईवीएम संबंधित खराबी की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित सेक्टर अधिकारी तत्काल ईवीएम को बदलें।जिन मतदान केन्द्रों में अधिक मतदाता हैं, वहां समय पर मतदान कराने हेतु अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाये। वर्तमान में गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने निर्देशित किया कि परिसर में शीतल पेयजल एवं मतदान केन्द्रों के अलावा परिसर में स्कूल एवं आंगनबाड़ी के रिक्त भवनों को खोलकर रखा जाये एवं ग्राम पंचायतों के माध्यम से कुर्सियों की व्यवस्था भी रखी जाये। कलेक्टर ने मतदान दिवस के दिन समय पर मतदान प्रतिशत की रिपोर्टिंग करने, मतदान दलों को सभी सामग्रियों के के साथ पोलिंग किट का वितरण करने, मतदान कर्मियों को रियायती दर पर भोजन उपलब्ध कराने, दिव्यांग एवं निःशक्त मतदाताओं को मतदाता रथ के माध्यम से मतदान केन्द्रों तक लाने की व्यवस्था करने, नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में रनर की व्यवस्था करने, सेक्टर अधिकारियों सहित अन्य ईवीएम परिवहन वाले वाहनों में ट्रैकिंग हेतु जीपीएस लगाने, केन्द्रीय बलों के ठहरने की व्यवस्था करने के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि मतदान दिवस के दिन अनावश्यक विद्युत आपूर्ति न रोकी जाये। कलेक्टर ने मतदान दलों कोे सामग्री वितरण तथा वापसी के दौरान निर्धारित काउंटर पर मास्टर ट्रेनर तथा अन्य जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने और समय पर सामग्रियों के वितरण के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान दलों को अंतिम चरण का प्रशिक्षण प्रदान करने, पोस्टल बैलेट-ईडीसी को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाने और सीसीटीवी के माध्यम से सुरक्षा का ध्यान रखने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम खोलने, ईवीएम ले जाने के दौरान वीडियोग्राफी कराने और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सूचित करते हुए उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संगवारी तथा आदर्श मतदान केन्द्रों में बेहतर व्यवस्था के निर्देश भी दिये।उन्होंने मतदाताओं को मतदान दिवस के दिन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता परिचय पत्र (ईपिक कार्ड) एवं मान्य पहचान पत्र लाने हेतु जागरूक करने के संबंध में भी निर्देश दिए।मतदाता सूचना पर्ची पहचान पत्र के रूप में मान्य नहीं होगा। बैठक में वन मण्डलाधिकारी कोरबा श्री अरविंद पी एम, जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा, नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई,उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे सहित सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारी और नोडल अधिकारी, एसडीएम, जनपद सीईओ उपस्थित थे।बच्चे खेल पायेंगे खिलौने, दवा पेटी रखेगी मितानिन-लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान केन्द्रों में मतदान करने आने वाली महिला मतदाताओं को ध्यान रखकर कलेक्टर ने मतदान केन्द्र परिसर में आंगनबाड़ी केन्द्रों को खोलने के साथ ही छोटे बच्चों के खिलौने भी रखने के निर्देश दिए हैं।कतार में लगने के दौरान छोटे बच्चे साथ लाने वाली महिलाओं को मतदान करने में सहूलियत हो इसके लिए आंगनबाड़ी के खिलौनों को परिसर में रखने के निर्देश दिया गया। इसी तरह मतदाताओं के स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान रखकर मितानिनों को दवा पेटी रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।विशेष पिछड़ी जनजातियों के मतदाताओं को मतदान करने प्रेरित करने के निर्देश-कलेक्टर ने कोरबा जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने मतदान के पूर्व मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत पीवीटीजी मतदाताओं को मतदान का महत्व बताने तथा मतदान दिवस के दिन मतदान करने हेतु प्रेरित करने कहा है।मतदान दलों को त्वरित होगा मानदेय का भुगतान-लोकसभा निर्वाचन अन्तर्गत मतदान दल में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों को इस निर्वाचन कार्य का मानदेय मतदान संपन्न कराने के अगले दिवस ही उनके खाते में हस्तांतरित कर दी जायेगी।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वसंत ने मतदान दल एवं रिजर्व में शामिल सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मतदान के अगले दिन उनके बैंक खाते में मानदेय भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।
: हसदेव में 15 हजार से ज्यादा पेड़ काटे : प्रियंका गांधी ।
Fri, May 3, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )लोकसभा की प्रत्याशी ज्योत्सना चरण दास महंत के पक्ष में प्रचार करते हुए कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ में हुंकार भरी।चिरमिरी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जनता से जागरुक होने की अपील की। मोदी सरकार की नीतियों और कार्यों की आलोचना करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार जनता को आत्मनिर्भर बनाने की बजाये 5 किलो आनाज और आवास देकर निर्भर बना रही है।
उन्होंने कहा कि 10 साल में मोदी सरकार ने जनता की भलाई के लिए कुछ नहीं किया केवल अपने करोबारी मित्रों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। प्रधानमंत्री से लेकर बीजेपी के सभी नेता बड़ी-बड़ी बता करते हैं, लेकिन रोजगार, महंगाई और शिक्षा जैसे आपके मुद्दों पर कुछ नहीं बोलते।
प्रियंका गांधी ने कहा कि आज देश में जो राजनीति है वह गरीब, मजदूर, श्रमिक और किसान विरोधी राजनीति चल रही है। बीजेपी के नेता आपको बताते हैं कि देश में खुशहाली है, लेकिन आपकी बड़ी-बड़ी समस्याओं के बारे में कुछ नहीं कहते हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी ने लगभग सब कुछ अरबतियों को दे दिया है। यहां के खदान देश के एयरपोर्ट, बंदरगाह सब अपने बड़े-बड़े खरबपति मित्रों को सौंप दिया। https://youtu.be/fRdZCCv4Iyg?si=TR_p94Eeo7fiT7kN यह संपत्ति मोदी या किसी नेता की नहीं है। यह देश की संपत्ति है। रोजगार की सुरक्षा खत्म हो गई है।श्रमिकों को ठेकेदारों द्वारा शोषण हो रहा है। हम अपनी पार्टी में प्रयास कर रहे हैं कि आपके साथ न्याय हो।नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में सबसे ज्यादा अन्याय हुआ है। वोटर और जनता में जागरुकता कम हो गई है।पहले प्रधानमंत्री से लोग प्रश्न करते थे। धर्म के आधार पर वोट ले रहे हैं। https://youtu.be/iY2-w8a3wL8?si=-6TMMhaMancg_1FG जनता में जागरुकता जरूरी है इस दौरान प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, पीसीसी चीफ दीपक बैज, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, बैकुंठपुर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, सौरभ सिंह, नजीर अजहर, अशोक जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। देश में 30 लाख खाली पदों को भरेगी कांग्रेस
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हदसेव जंगल बचाओ आंदोलन का क्या हुआ। हमारा देश आंदोलन से बना है। हसदेव में 15 हजार से ज्यादा पेड़ काटे गए हैं।कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए वादों की जानकारी देते हुए प्रियंका ने बताया कि देश में 30 लाख पद खाली पड़े हैं जिन्हें सत्ता में आते ही कांग्रेस भरेगी।