: आरसीआरएस के द्वारा द पाम मॉल के पार्किंग में घोड़ा करैत सांप का रेस्क्यू देखे वीडियो
Sun, May 12, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) जिले के द पाम मॉल का हैं जहां कल रात 1 बजे शरद चौहान के द्वार पाम मॉल के बाइक पॉर्किंग में scooty के अंदर साँप को देखा, जहा सभी लोग भयभीत हो गए और उन्होंने अविनाश यादव को इसकी सूचना दी ।टीम आरसीआरएस के सदस्य सागर साहू को तुरंत पाम मॉल भेजा उसने देखा कि सांप घोड़ा करैत है जो बहुत ज़हरीला होता है जो scooty के अंदर घूस के बैठा हुआ था ।
सर्प मित्र सागर के द्वारा उस साँप को सफ़लता पूर्वक रेस्क्यू करके जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया। https://youtube.com/shorts/u0vxUUHcf4w?si=IuyzMtCboIUvcyca हमारे टीम आरसीआरएस के द्वारा वन्य जीवो के संरक्षण और प्रकृति बचाव के संबंध में जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है
: स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी स्कूल में रिक्त सीट लॉटरी के माध्यम से प्रवेश।
Sun, May 12, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी स्कूल पंप हाउस कोरबा सत्र 2024 -25 के लिए कक्षा पहली मे रिक्त 50 सीट, कक्षा दूसरी में रिक्त 02 सीट, कक्षा छटवी वी में रिक्त 01 सीट एवम कक्षा 8वी में रिक्त 02 सीटों पर लॉटरी दिनांक 15/ 5 /2024 को संपन्न की जाएगी।प्रवेश हेतु आवेदन करने वाले पात्र अभिभावक प्रातः 10:00 बजे विद्यालय में उपस्थित होकर लॉटरी की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
पात्र एवम अपात्र आवेदकों की सूची विद्यालय की सूचना पटल पर देखी जा सकती है साथ ही साथ विद्यालय की वेबसाइट
www.sagespumphousekorba.com
पर भी सूची का अवलोकन किया जा सकता है । दिनांक 13 एवं 14 /5/2024 को विद्यालय समय मे प्रातः 8:00 बजे से 1:00 बजे तक उपस्थित होकर दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं ।
: कलेक्टर एवं एसपी ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण
Sat, May 11, 2024
कोरबा 11 मई 2024/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा आज संयुक्त रूप से जिला जेल कोरबा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल में कैदियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, सफाई एवं दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर-एसपी ने अपने निरीक्षण के दौरान मुलाकात कक्ष, किचन, पुरूष बैरेक, प्रवेश द्वार, गौशाला आदि के साथ बुजुर्ग बंदियो के बैरकों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में मौजूद विभिन्न पंजियों और सुरक्षा के लिए लगे सीसीटीवी सिस्टम, कंट्रोल रूम की भी जांच की। कलेक्टर ने जेल निरीक्षण के दौरान बंदियों से उनके मामलों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला जेल की 15 बैरकों में कुल 238 बंदी निरूद्ध होने की जानकारी दी गई।
बैरक में कलेक्टर-एसपी ने महिला बंदियों से मुलाकात की और छोटे बच्चों का भी हालचाल पूछा। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट और टॉफियां बांटी। कलेक्टर ने इस दौरान जेलर को बच्चों को खेलने के लिए खिलौनों और महिलाओं तथा अन्य कैदियों को पढ़ने के लिए ज्ञानवर्धक तथा प्रेरणादायक पुस्तकों के अलावा समय के सदुपयोग के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित कराने, मानसिक तनाव को दूर करने योगा, व्यायाम कराने के संबंध में भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने बंदियों को भोजन देने की व्यवस्था, स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी लेने के साथ जेल परिसर में घुमकर सुरक्षा व्यवस्था का भी मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने जेलर को निर्देर्शित किया कि जेल मैन्युअल के अनुसार जो भी आवश्यकताएं हैं, उसे प्रस्ताव बनाकर दें, ताकि यहां की आवश्यकताओं को पूरा कर समस्याओं को दूर किया जा सकें।
कलेक्टर ने किचन सहित टॉयलेट को साफ-सफाई रखने, बंदियों को मानसिक तनाव से दूर रखने और जीवन शैली में सकारात्मक परिवर्तन के लिए गतिविधियां आयोजित कराने, सब्जी-बाड़ी लगाकर उत्पादन बढ़ाने तथा गौ-शाला के माध्यम से दूध उत्पादन के संबंध में जेलर विजयानंद सिंह को निर्देश दिए।