: आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को होगा आयोजित।
Sat, Jul 26, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )
छ0ग0 व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 01.15 बजे तक जिले के 27 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जायेगी।
जिसमें कुल आठ हजार 745 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन हेतु व्यापम के निर्देशों के तहत सभी आब्जर्वर, केन्द्राध्यक्ष एवं उड़नदस्ता दल को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। परीक्षार्थियों के लिये निर्देश जारी किया गया है कि परीक्षा प्रातः 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व 10.30 बजे बंद कर दिया जायेगा।परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 02 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचेंगें ताकि सभी अभ्यर्थिओं का मेटल डिटेक्टर तथा फ्रिस्किंग जांच किया जा सके। परीक्षार्थी को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनना होगा। फूट बियर के रूप में चप्पल पहनेंगे। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रानिक उपकरण, इलेक्ट्रानिक घड़ी, पर्स, पाउज, स्कार्फ, बेल्ट, दोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जायेगी।धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। भारत इलेक्ट्रानिक लिमिटेड द्वारा सभी केन्द्रों में जैमर लगाया गया है।
: प्री. इंजीनियरिंग व प्री. मेडिकल की प्रवेश परीक्षाओं तैयारी हेतु आवेदन आमंत्रित।
Sat, Jul 26, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान)
वर्ष 2025-26 में प्री. इंजीनियरिंग व प्री. मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की कोचिंग करने के लिए 11 अगस्त 2025 शाम 04 बजे तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने हेतु विभागीय वेबसाइटwww.tribal.cg.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र तथा आवेदन से संबंधित जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के 12वीं उत्तीर्ण ऐसे अभ्यथी जो ड्राप लेकर इन प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने के इच्छुक हैं वे निर्धारित तिथि तक सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा कार्यालय में कार्यालयीन समय में आवेदन कर सकते हैं। कोचिंग हेतु 100 अभ्यर्थी चयनित होंगे जिनमें 64 अनुसूचित जनजाति वर्ग तथा 36 अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र शामिल होंगे।
: रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का 52वाँ चेंजओवर समारोह भव्यता के साथ संपन्न।
Fri, Jul 25, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान ) रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का 52वाँ चेंजओवर समारोह 24 जुलाई 2025 को जश्न रिसॉर्ट, कोरबा (छ.ग.) में आयोजित किया गया। यह समारोह रोटरी इंटरनेशनल के थीम "Unite for Good" के साथ सेवा, सहयोग और नेतृत्व के भाव को समर्पित रहा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
वहीं कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत विशिष्ट अतिथि (गेस्ट ऑफ ऑनर) के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाई।इस अवसर पर डिस्ट्रीक्ट गवर्नर रोटेरियन अमित जायसवाल एवं असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन राकेश गर्ग की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।समारोह में वर्ष 2024-25 के अध्यक्ष रोटेरियन मुकेश जैन द्वारा अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा किया गया, साथ ही आगामी वर्ष 2025-26 के नव-निर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन नितिन चतुर्वेदी ने भविष्य की योजनाओं और सेवा गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
नए कार्यकारिणी में शामिल हैं:रोटेरियन संतोष जैन, सचिव 2025-26
रोटेरियन भूमिका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष 2025-26
पूर्व अध्यक्ष पारस जैन,विक्रम अग्रवाल,मनीष अग्रवाल,साकेत बुधिया,राजेश सलूजा,संजय अग्रवाल ' गुडु ,मनोज अग्रवाल,प्रेम गुप्ता,संजय कुमार,शैलेश अग्रवाल,संजय बुधिया,सतनाम मल्होत्रा रहेंगे।जहाँ सभी सदस्यों व अतिथियों ने एक-दूसरे से विचार साझा किए और रोटरी के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।रोटरी क्लब ऑफ कोरबा समाजसेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता आ रहा है, और इस समारोह के माध्यम से सेवा की यह परंपरा आगे और मजबूत हुई है ।
कार्यक्रम में
कोरबा के सभी समाज के प्रमुख,और क्लब के सभी सदस्य उपस्थित थे।