: शादी का झाँसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी गिरफ़्तार
Mon, May 20, 2024
कोरबा।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25.04.2024 के 14:00 बजे पीडिता चौकी उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश ग्राम पाली कसेरपारा निवासी रामनारायण सिंह से जान पहचान होने पर विगत 03 वर्षो से रामनारायण द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।वर्तमान में किसी अन्य लडकी से शादी करने की जानकारी मिलने पर पीडिता उससे दूरी बनाने लगी दिनांक 16.04.2024 को पाली कसेरपारा नवरात्र के समय जवांरा पूजा कार्यक्रम में अपनी रिश्ते की नानी के घर गई थी कि रात्रि करीबन 08:00 बजे आरोपी रामनारायण इसे फोन कर बाहर बुलवाया और दो थप्पड मारा और खीचते करीबन 300 मीटर दूर सुनसान खेत में ले जाकर जान से मारने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाया और जीवन भर साथ रखूंगा बोला। दिनांक 18.04.2024 को शादी में जाने निकला जो वापस नही आया तब आरोपी का पिता हरिनाम खोजकर दिनांक 21.04.2024 को घर लाया जो घर आने पर रामनारायण रखने से इंकार कर घर से निकाल दिया।
प्रकरण सदर में आरोपी घटना पश्चात् सकुनत से फरार था, जो आज दिनांक 20.05.2024 को मुखबीर की सूचना पर आरोपी सदर के निवास पर मिलने पर पूछताछ किया गया जो अपराध सदर घटित करना स्वीकार किया। आरोपी रामनारायण पिता हरिनाम सिंह उम्र 24 वर्ष साकिन पाली कसेरपारा चौकी कोरबी थाना पसान जिला कोरबा छ.ग. को आज दिनांक 20.05.2024 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
: बालको क्षेत्र के मोटर सायकल चोर को गिरफतार कर बालको पुलिस ने भेजा जेल
Sat, May 18, 2024
कोरबा।
थाना बालकोनगर के अपराध क्र. 224/24 धारा 379, 34 भादवि के मामले सदर के प्रार्थी विरेन्द्र कुमार खुंटे निवासी अम्बेडकर चौक के पास भदरापारा बालको का थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बालको कंपनी के अंतर्गत ठेका कंपनी LNT में हेल्फर के पद पर काम करता है।दिनांक 21.04.2024 को वह अपने मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमांक CG 12 AD 7882, को लेकर ड्यूटी हेतु बालको प्लांट के प्रोजेक्ट गेट के पास स्थित पार्किंग में प्रातः 08:30 बजे खडा करके हेन्डल लाक करके प्लांट अंदर ड्यूटी करने चला गया तथा ड्यूटी समाप्त होने के बाद शाम 06:20 बजे आकर देखा तो उसकी उक्त मोटर सायकल वहां पर नहीं था।कोई अज्ञात चोर द्वारा उक्त मोटर सायकल को चोरी कर ले गया है। कि रिर्पोट पर अपराध सदर कायम कर विवचेना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री यू.बी.एस चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्रीमती प्रतीमा मरकाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बालको अभिनवकांत सिंह के नेतृत्व में थाना बालकोनगर में चोरो की धर पकड हेतु विशेष टीम तैयार किया जिनके द्वारा दिनांक 15.05.2024 एवं 16.05.2024 के दरम्यानी रात पेट्रोलिंग गस्त दौरान उक्त चोरी गये मोटर सायाकल में एक व्यक्ति जिसने अपना नाम पूछने पर आकाश भिंगराज बताया मिला तथा उसके साथ साथ एक अन्य मोटर सायकल प्लेटिना में राकेश बघेल उर्फ रक्का नाम का लडका मिला जिने उक्त गाडियों के संबंध में पूछताछ करने पर संतुष्टि जनक जवाब नहीं दे सके तथा उक्त गाडियों के काजगात भी उनके पास नहीं थे।जो उक्त दोनों को तलब कर थाना लाया गया जिनसे प्रातः समय स्वतंत्र साक्षियों के समक्ष पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा मिलकर 03 मोटर सायकल एवं 01 स्कूटी को अलग अलग तारिखों में अलग अलग स्थान से चोरी करना बताये जिनके पास से 03 मो.सा. एवं 01 स्कूटी बरामद किया गया एवं दोनो आरोपीयों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह, सउनि धनंजय जाटवर, प्र.आर.336 राजनारायण सिंह, आरक्षक अनिल साहू, हरीश मरवी, सुजित कुरी, शत्रुहन बंजारे, का विशेष योगदान रहा है। आरोपी-
01- आकाश भिंगराज पिता सहदेव भिंगराज, उम्र 20 वर्ष, सा. अजाद नगर बालको थाना बालको जिला कोरबा (छ.ग.)02- राकेश बघेल उर्फ रक्का पिता स्व. सुखदेवानंद बघेल उम्र 21 वर्ष सा. क्वाटन नंबर ए 596 बालको थाना बालको जिला कोरबा (छ.ग.)
: गर्मियों में कोरबा के जंगल बने बच्चों के लिए प्राकृतिक प्रयोगशाला
Sat, May 18, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )गर्मियों में एग्जाम ख़तम होते ही लोग अपने घर निकल जाते हैं लेकिन कोरबा के जंगलों में एक ऐसा प्रयोग हो रहा जिसमे अलग अलग कॉलेज के बच्चे किताबों में पढ़ने वाले ज्ञान का प्रयोग जंगलों में सीख रहे हैं।छत्तीसगढ़ के कोरबा ज़िले में किंग कोबरा प्रोजेक्ट चल रहा है जिसमे वन विभाग के मार्गदर्शन में नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी की अध्ययन दल जंगलों के अलग अलग हिस्सों में इस दुर्लभ जीव किंग कोबरा और उनके रहवास पे अध्ययन कर रही हैं।
ऐसे में कोरबा वन मंडल एवं नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी द्वारा प्राकृतिक प्रयोगशाला के तर्ज पर कॉलेज के पढ़ने वाले बच्चों को इस प्रोजेक्ट टीम के साथ जंगलों में विभिन्न शाशनिक विषयों को सीखने का मौका दिया ।पिछले कुछ महीनो में राज्य के अलग अलग विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले जूलॉजी, बॉटनी, मैनेजमेंट आदि विषयों के छात्र आये और किंग कोबरा टीम के साथ कई विषयों को जंगलों में सीखा. जिसमे जीवों की पारिस्तिथिकी, वन्यजीव संरक्षण और उसमे विज्ञानं का महत्व, पेड़ पौधों की पहचान करना, वन्यजीवों और उनके रहवास में सम्बन्ध आदि।
इस सजीव प्रयोगशाला में वन विभाग के कर्मचारी वन एवं वानिकी के सम्बन्ध में बच्चों को जमीनी स्तर पर अवगत कराया जो बच्चे अपने पाठ्यक्रम में पढ़ते हैं।नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी के एक्सपर्ट्स वन्यजीवों की पहचान करना, किंग कोबरा के साथ साथ अन्य जीवों के संरक्षण पे बच्चों को सिखाया।
इस प्रोजेक्ट के दौरान बच्चों को स्थानीय समुदायों के साथ मिलने, उनके रहन-सहन और वनों का उनके दैनिक जीवन पर प्रभाव को समझ रहे हैं।गर्मियों में बच्चों को यह प्रयोगशाला पसंद आ रही हैं और कई दुर्लभ जीवों को देखने का मौका मिल रहा ।बच्चों का कहना था की किंग कोबरा प्रोजेक्ट उन्हें ऐसा मौका दे रहा की वे मोबाइल और लैपटॉप से अलग होकर कुछ पल प्रकृति की गोद में बिताएं।इसी तर्ज पर 22 मई विश्व जैव विविधता दिवस के उपलक्ष्य पर कोरबा वन मण्डल द्वारा एक दिवसीय Bio Diversity walk लेमरू एलीफेंट रिजर्व में आयोजित कर रहीं हैं जिसमें मुख्य आकर्षण रिवर वाक, टेकिंग, बर्ड वाचिंग, औषधीय पौधों की पहचान आदि रहेंगे।