: स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को।
Mon, Aug 11, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान)कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला कोरबा द्वारा 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन प्रातः 08 बजे सी.एस.ई.बी.फुटबॉल मैदान से प्रारंभ होकर सी.एस.ई.बी. चौक से बांए मुड़ते हुए टी.पी.नगर चौक से दांए मुड़ते हुए पुनःवापस सी.एस.ई.बी.फुटबॉल मैदान में समापन किया जायेगा। स्वतंत्रता दौड़ में जिले के सभी प्रबुद्धजन, समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारी स्कूल,कालेज के छात्र/छात्राएं, एन.सी.सी.कैडेटस,एन.एस.एस समस्त खेल संघों के पदाधिकारी/खिलाड़ी, स्काउट गाईड ,नेहरु युवा केन्द्र के सदस्य, गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। खेल अधिकारी ने समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, समस्त स्कूल/कालेज के छात्र/छात्राएं, समस्त खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी, एन.सी.सी. कैडेटस, एन.एस.एस. के छात्र/छात्राएं, स्काउट गाईड तथा नेहरु युवा केन्द्र के सदस्य प्रातः 7.00 बजे तक घण्टाघर चौक में उपस्थित होकर इस आयोजन में एकजुटता सहिष्णुता व देशभक्ति का परिचय देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने आग्रह किया है।
: युक्ति युक्त करण से विद्यार्थियों की हो रही नियमित पढ़ाई।
Mon, Aug 11, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )वनांचल क्षेत्र कोरकोमा का मिडिल स्कूल सिर्फ एक मिडिल स्कूल ही नहीं है, यह कोरकोमा से लेकर आसपास के दर्जनों गांवों में रहने वाले लोगों के सैकड़ो बच्चों का भविष्य भी है। कई किलोमीटर दूर से आने वाले विद्यार्थियों को यहाँ मुफ्त किताबे, मध्यान्ह भोजन तो मिलता था लेकिन विगत कई साल से दर्ज विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर पर्याप्त शिक्षक नहीं होने का खामियाजा भुगतना पड़ता था।हालांकि अन्य शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाते थे, लेकिन शिक्षक की कमी की वजह से अन्य शिक्षकों को भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दिशा निर्देशन में जब रिक्त पदों की जानकारी एकत्रित कर युक्ति युक्तकरण से अतिशेष शिक्षको की पदस्थापना की गई तो कोरकोमा मिडिल स्कूल में अध्ययन करने वाले सैकड़ों विद्यार्थियों के भाग खुल गए।युक्ति युक्तकरण से यहाँ दो शिक्षिकाओं की नियुक्ति से अब कोई भी कालखण्ड खाली नहीं जाता, क्लास में विद्यार्थी नियमित पढाई कर पाते हैं।कोरबा विकासखंड अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोरकोमा में कुल 319 विद्यार्थी अध्ययनरत है। प्रधानपाठक श्री गोपाल प्रसाद साव ने बताया कि दर्ज संख्या के अनुसार यहाँ दो शिक्षको की कमी थी।शासन के युक्ति युक्तकरण की प्रक्रिया के उपरांत दो शिक्षकों की पदस्थापना विद्यालय में हुई है। युक्ति युक्तकरण से विद्यालय में पदस्थ हुई शिक्षिका श्रीमती रामेश्वरी रत्नाकर और श्रीमती पद्मा निषाद ने बताया कि अन्य विद्यालय से आने के बाद नए स्कूल में क्लास लेना प्रारम्भ कर दिया गया है। श्रीमती रत्नाकर ने बताया कि वह विद्यालय में अंग्रेजी पढ़ाती है।शिक्षिका पद्मा निषाद ने बताया कि वह सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और हिंदी की कक्षाएं ले रही है। स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें खुशी है कि अब नए मैडम से उन्हें ज्ञान मिलता है।5 से 7 किलोमीटर तक कि दूरी तय कर विद्यालय आने वाले कक्षा छठवीं के विद्यार्थियों सुनील, समीर, गुँजन, कक्षा आठवीं की स्नेहा, राकेश, साहिल ने बताया कि हम लोग का कोई भी कालखंड खाली नहीं जाता। विद्यालय में मैडम के आ जाने से पढ़ाई लगातार चलती रहती है।
: अवैध शराब परिवहन करने वाले आरोपी को करतला पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Mon, Aug 11, 2025
दिनांक 10.08.2025 को हमराह स्टाफ द्वारा मुखबिर की सूचना पर एव्हरेस्ट चौक, हेडमोरिया के पास एक संदिग्ध वाहन क्रमांक CG 12 AV 4531 को रोककर चेक किया गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब पाई गई।जप्त सामग्री का विवरण इस प्रकार है –रेडमी मदिरा मात्रा 180 एम.एल. – 11 नगCG Fine Whisky – 94 नगJammu Special Whisky – 10 नगकुल मात्रा – 21.420 लीटर अवैध शराबकीमत – लगभग ₹10,080वाहन कीमत – ₹20,080वाहन में बैठा व्यक्ति अपना नाम गजराज राठिया पिता भादरत लाल राठिया, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम बिहरचूआ, थाना करतला, जिला कोरबा का होना बताया। आरोपी के पास से बरामद कुल 21.420 लीटर अवैध शराब एवं वाहन को जप्त कर धारा 129/25 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर एवं अनुभागिय अधिकारी बेनेडिक्ट मिंज के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी करतला कृष्ण कुमार वर्मा के नेतृत्व में कार्यवाही की गई।कार्यवाही में हमराह स्टाफ के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।*कोरबा पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब, नशीले पदार्थ एवं किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।