: एनटीपीसी प्रायोजित खिलाड़ी हर्षित ठाकुर ने जीता तीसरा सीनियर स्टेट बैडमिंटन खिताब।
Sun, Aug 17, 2025
एनटीपीसी प्रायोजित खिलाड़ी हर्षित ठाकुर ने जीता तीसरा सीनियर स्टेट बैडमिंटन खिताब।एनटीपीसी लिमिटेड को गर्व है कि एनटीपीसी कोरबा द्वारा प्रायोजित खिलाड़ी हर्षित ठाकुर ने एक बार फिर राज्य और कंपनी का नाम रोशन किया है।उन्होंने 10 से 14 अगस्त 2025 तक जगदलपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ सीनियर स्टेट बैडमिंटन चैम्पियनशिप में पुरुष एकल खिताब अपने नाम किया।
यह जीत हर्षित का तीसरा सीनियर स्टेट चैम्पियनशिप खिताब है, जिससे उन्होंने एक बार फिर छत्तीसगढ़ में नंबर 1 रैंकिंग हासिल की।इस सफलता का श्रेय उन्होंने एनटीपीसी कोरबा के निरंतर सहयोग को दिया।अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए हर्षित ने कहा:
“मैं एनटीपीसी द्वारा पिछले कई वर्षों से दिए जा रहे वित्तीय सहयोग के लिए अत्यंत आभारी हूँ।मैं लगातार और मेहनत करूँगा तथा अपने राज्य और एनटीपीसी के लिए और अधिक गौरव लेकर आऊँगा।”यह प्रतियोगिता आगामी योनेक्स सनराइज वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैम्पियनशिप (गोवा, सितम्बर 2025) के चयन हेतु आयोजित की गई थी। इसमें पश्चिमी क्षेत्र के 6 राज्यों से शीर्ष दो खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
इस जीत के साथ हर्षित ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया है।एनटीपीसी कोरबा को ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सहयोग देने पर गर्व है और यह संगठन खेल, संचालन उत्कृष्टता तथा सामुदायिक विकास – तीनों क्षेत्रों में निरंतर योगदान हेतु प्रतिबद्ध है।
: ‘विकसित भारत’ विजन के साथ बालको ने धूमधाम से मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस।
Sun, Aug 17, 2025
बालकोनगर (न्यूज उड़ान ) वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कर्मचारियों एव बिजनेस पार्टनर की उपस्थिति में 79वां स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। बालको प्रबंधन ने समारोह में राष्ट्र निर्माण में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने प्रशासनिक भवन परिसर में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
राष्ट्रगान के उपरांत उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए ‘विकसित भारत’ के विजन के प्रति बालको की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला बालको कर्मचारियों के निरंतर श्रेष्ठ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। भारत की विकास गाथा में कंपनी के योगदान के पर बोलते हुए श्री राजेश कुमार ने कहा कि हम 79वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहे हैं।
करीब छह दशकों से बालको देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बालको के योगदान से राज्य में हजारों करोड़ रुपए के व्यावसायिक अवसर निर्मित हुए।सीईओ ने अपने वक्तव्य में कहा कि हम परिचालन उत्कृष्टता की दिशा में समर्पित प्रयासों से आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करें। हमने अपने प्रत्येक प्रचालन में बालको ने ‘शून्य क्षति, शून्य अपशिष्ट, शून्य उत्सर्जन’ की नीति का पालन सुनिश्चित किया है। हम 'विकसित भारत' के लिए कंपनी के हमारे कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने के लिए कटिबद्ध हैं।
हम प्रचालन उत्कृष्टता, नवाचार का उपयोग, सामुदायिक विकास और पर्यावरण संरक्षण को आगे बढ़ाकर एल्यूमिनियम उद्योग को मजबूत कर रहे हैं।हम अपने इन्हीं प्रयासों से भावी पीढ़ी के लिए एक आत्मनिर्भर, समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर रहे हैं।'विकसित भारत' थीम पर कार्यक्रम में एक विशेष स्वतंत्रता दिवस वीडियो को प्रदर्शित किया गया।सामुदायिक जुड़ाव की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्री राजेश एवं कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने बालको अस्पताल के मरीजों को फल वितरित किये।सीईओ ने व्यक्तिगत रूप से सभी का हालचाल पूछा और उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं।श्री राजेश सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा को सुलभ बनाने की दिशा में निस्वार्थ समर्पण के लिए बालको अस्पताल के चिकित्सकों, चिकित्साकर्मियों के प्रति आभार और प्रशंसा व्यक्त की।बालको का स्वतंत्रता दिवस समारोह लोकतंत्र और राष्ट्रीय विकास के सिद्धांतों के प्रति कंपनी के समर्पण का एक प्रदर्शन था जिसमें ‘विकसित भारत’ की यात्रा में योगदान देने की झलक दिखाई दी।
: केसीसी में मनाया गया देशभक्तिमय 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस।
Sun, Aug 17, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )शिक्षण समिति द्वारा संचालित कोरबा कम्प्यूटर महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ महाविद्यालय के निर्देशक राजेश अग्रवाल जी के मुख्य आतिथ्य तथा शिक्षकों, छात्र-छात्रों एवं पालकों की गरिमामय उपस्थिति में 79 वें स्वतंत्रता दिवस देशभक्तिमय माहौल में मनाया गया।परंपरानुसार कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए ध्वजारोहण मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल जी ने किया, तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ। मुख्य अतिथि एवं सभी शिक्षकों का स्वागत तिलक व बैच लगाकर किया गया।देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर एवं सरस्वती वंदना (डीसीए) के छात्रा पूजा एवं हर्षिता द्वारा की गई एवं अन्य महापुरूषों का पूजन माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ बीसीए की छात्रा सृष्टि द्वारा प्रस्तुत गणेश स्तुति से हुआ। कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए केसीसी की छात्रा प्रिया (पीजीडीसीए) एवं खुश्बू (बीसाए प्रथम) द्वारा बहुत ही मनमोहक एकल नृत्य प्रस्तुत किया गया, इसी क्रम में बीसीए प्रथम की छात्रा रजनी द्वारा श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने वाला एकल गायन प्रस्तुत किया गया।महाविद्यालय के बीसीए अंतिम के छात्रों तरूण एवं हिमांशु द्वारा आजादी के पहले आजादी प्राप्त करने हेतु किये गये संघर्ष एवं बलिदान तथा अंग्रजों द्वारा भारत पर ईस्ट इण्डिया कम्पनी के निर्माण से लेकर सन् 1947 तक किये गये अत्याचारों एवं समय-समय पर बनाये गये एक्ट के द्वारा भारतीयों पर किये गये शोषणों को विभिन्न चित्रों एवं विडियो द्वारा पीपीटी प्रजेन्टेशन के माध्यम से ओजपूर्ण जानकारी दी गई तथा नेताजी सुभाषचन्द्र बोस द्वारा आजादी की लडाई में दिये गये बलिदानों की जानकारी बहुत की रोचक एवं अभूतपूर्व थी, महाविद्यालय के बीसीए द्वितीय के छात्रों तनमय तथा निखिल द्वारा आजादी के बाद सन् 1947 से लेकर 2025 तक के भारत की अभूतपूर्व तरक्की विभिन्न क्षेत्रों में (अंतरिक्षयान, विज्ञान एवं तकनीकी), मंगलयान प्रक्षेपण, अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में विकसित भारत एवं प्रौद्योगिक विकास को पीपीटी प्रजेन्टेशन द्वारा प्रस्तुत किया गया, साथ ही मिथुन एवं हर्षिता (डीसीए) एवं रोशनी (पीजीडीसीए) द्वारा बहुत ही ओजस्वी भाषण प्रस्तुत किया गया, कार्यक्रम की अगली कड़ी में कुमांदिनी एवं पूजा (बीसीए द्वितीय) के युगल नृत्य तथा तानिया, स्वीटी एवं मेघा के जोश भरे सामुहिक नृत्यों से माहौल में देशभक्ति का जोश भर दिया। महाविद्यालय के निर्देशक राजेश अग्रवाल जी ने सभी छात्र छात्राओं तथा उपस्थित सभी शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं अपने उद्बोधन में कहा कि आजादी के 78 साल बाद भारत को महान राष्ट्र बनाने में सभी नागरिकों को अपनी अहम भूमिका निभानी होगी, भारत तभी महान राष्ट्र बन पाएगा जब सभी छात्र-छात्राएँ संस्कार, शिक्षा एवं समर्पण के माध्यम से अपनी-अपनी जवाबदारी का निर्वहन करेंगे आगे उन्होने बताया कि छात्रों को इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्रों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा निखरकर सामने आती है ऐसे क्रार्यक्रमों में छात्रों को हिस्सा लेते रहना चाहिए जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके एवं स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया जाता है इस पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी।कार्यक्रम का सफल एवं गरिमामय मंच संचालन महाविद्यालय के बीसीए प्रथम के विद्यार्थियों अंशु एवं नेहा ने किया, कार्यक्रम की विडियोग्रॉफी बीसीए प्रथम के छात्रों पीयूश एवं लोकेश तथा डीसीए की छात्रा पूर्णिमा द्वारा किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में महाद्यिालय के शिक्षकों रीना लहरे, बालीदास महंत, सुरभि कुण्डू, सुरभि राठौर, ईरविन कुमार, उमाकांत कैवर्त, अंचल अग्रवाल, योगिता अग्रवाल एवं महाविद्यालय के छात्रों तरूण, हिमांशु, खिलेश, दिव्या, पम्मी, जीनत, तानिया, तनमय एवं निखिल का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।