: डॉ पवन कुमार सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध विजयी घोषित
Thu, Mar 6, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तहत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज डॉ पवन कुमार सिंह निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए। उनके प्रस्तावक श्री विनोद कुमार यादव और समर्थक श्रीमती निकिता जैसवाल रही। डॉ पवन के विरोध में निश्चित समय अवधि तक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दर्ज नहीं किया। पंचायत चुनाव के पीठासीन अधिकारी श्री मनोज कुमार बंजारे ने डॉ पवन को जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर सम्यक रूप से निर्विरोध विजयी घोषित किया तथा सम्यक निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदाय किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग,अनुविभागीय अधिकारी कोरबा श्री सरोज महिलांगे, उपसंचालक पंचायत सुश्री जूली तिर्की उपस्थित रही।
: भाजपा कार्यालय कोरबा में सह संगठन मंत्री पवन साय का आत्मीय स्वागत।
Thu, Mar 6, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) छत्तीसगढ़: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सह संगठन मंत्री पवन साय के कोरबा आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय में भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया।पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया।गुलदस्ते और जयघोष के साथ स्वागतभाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जयघोष के साथ पवन साय का आत्मीय स्वागत किया। उनकी उपस्थिति से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थितिइस विशेष अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें शामिल थे:भाजपा जिला अध्यक्ष: मनोज शर्मामहामंत्री: संतोष देवांगनमीडिया प्रभारी: मनोज मिश्रापूर्व जिला अध्यक्ष: डॉ. राजीव सिंहपूर्व मंडल अध्यक्ष: अजय विश्वकर्मामीडिया सह प्रभारी: पवन सिन्हाअन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता: दीपक सिंह खड़ायत, पंकज सोनी, रंजू यादव, रितु चौरसिया, लकी नंदा, पूर्व पार्षद लोकेश्वर चौहान सहित कई गणमान्य नेता और भाजपा कार्यकर्ताकोरबा प्रवास का विशेष महत्वपवन साय के कोरबा प्रवास से भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।इस भव्य आयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की भारी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम को बड़ी सफलता मिली।
: बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने कार्यस्थल के साथ बीपीएल में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।
Thu, Mar 6, 2025
बालकोनगर( न्यूज उड़ान) बालको प्रबंधन की ओर से आयोजित अंतरविभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता बालको प्रीमियर लीग (बीपीएल) कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार की उपस्थिति में धूमधाम से सपन्न हुआ। लैंगिंग विविधता को बढ़ावा देने पर समर्पित इस प्रतियोगिता में लगभग 145 डायवर्स टीमों ने हिस्सा लिया।लगभग 60 दिनों तक चले क्रिकेट प्रतियोगिता डायवर्सिटी और इंक्लूजन का फेस्टिवल बन गया जिसमें महिला, पुरुष एवं ट्रांसजेंडर कर्मचारियों तथा व्यावसायिक भागीदारों सामुदायिक लाभार्थी सहित विभिन्न टीमों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया।
एक समान कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता के रूप में बालको विविधता और समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कदम उठाया है।इसी क्रम में कंपनी ने प्रगतिशील कदम उठाते हुए बीपीएल छठवें के संस्करण में लैंगिग विविधता को बढ़ावा देते हुए ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को भी शामिल किया। बालको ने कार्यस्थल के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में मौका देकर इन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का अवसर प्रदान किया जिसपर खरा उतरते खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन किया।कंपनी ने संवेदीकरण कार्यशालाओं और प्रशिक्षण से बेहतर कार्यस्थल संस्कृति को बढ़ावा दिया है जिसके वजह से यह संभव हो सका है।
कंपनी ने समानता को बढ़ावा देने और लिंग के आधार पर असुविधा या पूर्वाग्रह की आशंका खत्म करने के लिए ‘जेंडर-न्यूट्रल’ का बुनियादी ढांचा विकसित किया है।संयंत्र में समावेशिता को आगे ले जाने के दृढ़ संकल्प के साथ कंपनी ने अनेक लाभकारी योजनाएं लागू की हैं।ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिंग परिवर्तन/पुनः निर्धारण सर्जरी के लिए दो लाख रुपये की एकमुश्त अनुदान नीति।अनुदान के साथ ही 30 दिनों का अनुपस्थिति अवकाश तथा इस अवधि में उनकी देखभाल का प्रावधान भी शामिल है।नीति के कार्यान्वयन के बाद से मुआवजा और छुट्टी संबंधी प्रावधानों का लाभ अबतक 5 जरूरतमंद कर्मचारियों को मिल चुका है।कंपनी ने उन्हें उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता नीति के साथ सशक्त बनाया है, जिससे वो अपने सपनों को पूरा करऔर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सकें।प्रतियोगिता में सभी टीमों के खेल की सराहना करते हुए बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने विजेता टीमों को शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि बीपीएल के इस संस्करण में लैंगिग विविधता देखने को मिली जो बालको परिवार के दृढ़ संकल्प का नतीजा है।इस पहल से टीम भावना, एकजुटता और पारस्परिक सौहार्द्र बढ़ाने के उद्देश्य से खेल स्पर्धाओं का आयोजन बालको के लिए सही मायनों में सफल साबित हुआ। बालको परिवार हर साल पूरा इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार करता है।कंपनी में कार्यरत ट्रांसजेंडर गीतू यादव ने बीपीएल का अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि बीपीएल में खेलना मेरे लिए रोमांचकारी और यादगार अनुभव रहा। मैच के दौरान मुझे बहुत सीखने को मिला जैसे टीम के बीच समन्वय तथा एक दूसरे के साथ मिलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाना तथा जीत-हार से बढ़कर अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना शामिल है।बीपीएल के छठवे संस्करण में बीपीएल में हॉस्पिटल स्टार और पॉटरूम पाइरट्स टीम विजेता बनी।शक्ति टाउनशिप तथा स्ट्राइकिंग इंगल की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में कुल 2200 से अधिक क्रिकेट प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।टीम भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रतिस्पर्धा मैच के साथ सद्भावना मैच, सीनियर लीडरशिप सीईओ-11 बनाम सीएफओ-11 तथा सीनियर मैनेजमेंट बनाम यूनियन बीच खेला गया।यह मैच पूरे टूर्नामेंट के दौरान मुख्य आकर्षक का केंद्र था। टीमों ने खेल भावना परिचय देते हुए प्रतिस्पर्धा की जिससे संगठन के भीतर सौहार्द और मजबूत हुआ।