Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि। *“ज्ञानभारतम” एप से किया गया डिजिटल संरक्षण। भाषाविद आ

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती। रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर। 15 दिन में

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब पर सख्ती, नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा सील।

आदिवासी विकास परिषद छह एजेंडों पर करेगी काम। अभियान की जानकारी देते आविप के पदाधिकारी।

कलम के प्रहरी स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब का ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप आज।

: घर में जहां मातम के माहौल था, वहीं घर पहुंचे मेहमानों के बिच जहरीले सांप को देख घर वालों की हुए हालत ख़राब,आधी रात घर पहुंच कर जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यू। देखिए वीडियो

Vivek Sahu

Thu, Nov 23, 2023
कोरबा( न्यूज उड़ान )बालकों क्षेत्र में तेज़ रफ़्तार ट्रेलर की चपेट में आ जानें से बाइक चालक बेलगरी बस्ती निवासी प्रदीप मसीह की मौत हुए 24 घण्टे महज ही बीते थे, घर में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था जिसके कारण दूर दूर से रिश्तेदार और मेहमान घर पहुंचे थे रोते बिलखते परिवार के आशु रुक रुक कर गिर रहे थे वहीं कहीं से आचनक मेहमानों के बिच एका एक ज़हरीला साप अहिराज पहुंच गया। https://youtu.be/s2vgP5YLL_E?si=jWgxYZNlb34E4692 मेहमान कुछ समझ पाते डर से यहां वहां सब भागने लगे, जैसे तैसे घर वालों ने अपने पड़ोसी रविन्द्र साहू को उठाया और घर में साप घुसने की जानकारी दी, जिसके बाद रविन्द्र साहू ने बिना देरी किए इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया और साथ ही बताया जिस घर में निकला हैं उस घर में एक व्यक्ति की 24 घण्टे पहले ही मृत्यु हुए हैं। इसलिए बहुत ज्यादा डरे सहमे हुए हैं, पूरा घर मेहमानों से भरा हैं इसलिए थोड़ा जल्दी आने का निवेदन किया, वक्त के नज़ाकत को देखते हुए जितेंद्र सारथी बिना देरी किए बालको के बेलगरी बस्ती पहुंचे और साप का सुरक्षित तरीके से रेस्क्यु किया। जिसके बाद घर वालों के साथ मेहमानों ने राहत भरी सास लिया और साथ ही जितेंद्र सारथी का धन्यवाद ज्ञापित किया, फिर थोड़ी देर बाद बिना देरी किए जंगल में छोड़ दिया। जितेंद्र सारथी ने परिवार का हिम्मत बांधा साथ ही मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।   https://youtu.be/i9hpsYaEhig?si=o772RxsnJwOo2E3q जैसे ही रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हुआ घर वालों ने रोते हुए घटना के विषय में बताया जिसके लिए सारथी ने परिवार वालो का हिम्मत से काम लेना को कहा साथ ही मृत आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना किया, घर वालों के द्वारा दिए जा रहे डोनेशन को यह कहते हुए मना कर दिया की " यह मेरा फ़र्ज़ था" ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन