Tuesday 2nd of June 2026

ब्रेकिंग

बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी : 12 जून है आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि.. ऑनलाइन जमा होना है

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर रिसदी में प्रतिमा पर माल्यार्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन।

तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मृत्यु, कलेक्टर ने राहत सहायता हेतु दिए निर्देश।

मिस्टर जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन, डीबी वेंचर्स ए धीरेंद्र बाजपेयी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत

खरीफ वर्ष 2026 के लिए कोरबा जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण।

: कोरबा: 70 डीजल के साथ दो डीजल चोर गिरफ्तार, फरार आरोपियों की जारी है तलाश

Vivek Sahu

Wed, Dec 21, 2022

कोरबा। आज दिनांक 21.12.2022 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग गेवरा खदान से डीजल चोरी कर ग्राम रलिया खदान किनारे एकत्रित कर रख रहें है, प्राप्त मुखबीर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने ग्राम रलिया खदान किनारे पहुंचे तो दो व्यक्ति नीले रंग के जरीकेन में डीजल रखे हुए थे जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपना-अपना नाम 01. ब्रिजभूषण प्रसाद पिता मनहरण लाल रोहिदास उम्र 29 वर्ष साकिन रलिया चौकी हरदीबाजार व 02. लक्ष्मी नारायण मरकाम पिता सुधराम मरकाम उम्र 22 वर्ष साकिन रलिया चौकी हरदीबाजार का रहने वाला बताये। जिनके कब्जे से 01-01 नग 35-35 लीटर वाले नीले रंग की जरीकेन 02 नग जरीकेन भरा डीजल जुमला 70 लीटर डीजल मिला।

उक्त डीजल के संबंध में वैध दस्तावेज अथवा बिल पेश करने हेतु नोटिस तामिल करने पर कोई भी दस्तावेज पेष नही किया जा सका, जिससे उक्त संपत्ति चोरी की होने की प्रबल संभावना पर 02 नग जरीकेन में भरा 70 लीटर डीजल कीमती 6,650 रूपये को गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपियों का कृत्य धारा सदर 41(1-4) जा.फौ./379,34 भादवि. का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध इस्तगासा क्रमांक 39/2022 धारा 41(1-4) जा.फौ., 379,34 भादवि. कायम कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण के अन्य आरोपी फरार है, जिनकी पता तलाश किया जा रहा है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी हरदीबाजार, सउनि. विजय सिंह, प्रआर. ओमप्रकाष बैस, आरक्षक कमल कैवर्त, आरक्षक संजय चन्द्रा, आरक्षक प्रवीण राजवाड़े, आरक्षक गौकरण श्याम, गौतम पटेल का महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन