Sunday 26th of April 2026

ब्रेकिंग

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 18 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार। तीन महिला सहित 5 आरोपी ग

सतर्क कोरबा” के तहत कड़ी कार्यवाही। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कोरबा पुलिस का सख्त प्रहार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। गाली-गलौज, मारपीट एवं धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों पर कड़ा प्रहार। हिस्ट्रीशीट खोलकर बदमाशों पर कड़ी निगरानी, जवाबदेही भी तय।

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

: विधानसभा निर्वाचन के लिए स्थैतिक दलों और उड़नदस्ते में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण

Vivek Sahu

Wed, Oct 18, 2023
कोरबा।  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में विधानसभा निर्वाचन के लिए गठित स्थैतिक जांच दलों में शामिल अधिकारी, कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। मास्टर ट्रेनर डा. एम.एम.जोशी ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे की उपस्थिति में स्थैतिक निगरानी दल के अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि प्रत्येक दल में एक मजिस्ट्रेट और तीन या चार पुलिस कर्मी होंगे जो चेक पोस्ट पर कार्यरत होंगे। यह दल प्रमुख मुख्यमार्गीय सड़कों, जिले की सीमाओं पर चेक पोस्ट स्थापित करेगा और अपने क्षेत्र में अवैध शराब, रिश्वत की वस्तुओं या भारी मात्रा में नकदी, हथियार एवं गोला-बारूद के लाने एवं ले जाने तथा असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर भी नजर रखेगा। जांच किये जाने की संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। निर्धारित फार्मेट में दैनिक कार्यकलाप रिपोर्ट भेजेगा और उसकी प्रति आरओ, डीईओ और व्यय प्रेक्षक, सामान्य प्रेक्षक एवं पुलिस मुख्यालय के नोडल अधिकारी जिले की ऐसी सभी रिपोर्टों का संकलन करेंगे और उसी दिन फैक्स/ई मेल के जरिए आयोग को भेजा जायेगा। इसके साथ ही उसकी एक प्रति राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भी भेजी जायेगी। स्थैतिक निगरानी दलों को संपूर्ण जांच प्रक्रिया कार्यपालन मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में की जाएगी और उसकी वीडियोग्राफी की जाएगी। कार्यपालक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति के बगैर ऐसी कोई जांच नहीं होगी। मजिस्ट्रेट के द्वारा ईएसएमएस में प्रविष्टि करेंगे। जिसकी जानकारी संबंधित नोडल अधिकारी को प्राप्त होगी। संबंधित विभाग के नोडल अधिकारी द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन