Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि। *“ज्ञानभारतम” एप से किया गया डिजिटल संरक्षण। भाषाविद आ

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती। रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर। 15 दिन में

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब पर सख्ती, नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा सील।

आदिवासी विकास परिषद छह एजेंडों पर करेगी काम। अभियान की जानकारी देते आविप के पदाधिकारी।

कलम के प्रहरी स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब का ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप आज।

: जो कोरबा जिले के मतदाता नहीं, उन्हें मतदान के 48 घंटे पहले छोड़ना होगा जिला।

Vivek Sahu

Wed, Nov 15, 2023
कोरबा (न्यूज उड़ान)  विधानसभा निर्वाचन में विभिन्न राजनैतिक दलों के लिए प्रचार करने अन्य जिलों और राज्यों से कोरबा जिले में आये लोगों को मतदान के 48 घंटे पहले वापस लौटना होगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में जारी निर्देशों के अनुसार विधानसभा क्षेत्र की सीमा के बाहर से राजनैतिक प्रचार-प्रसार के लिए आये लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को मतदान के 48 घंटे पहले विधानसभा सीमा क्षेत्र से बाहर जाना होगा।   ऐसे व्यक्ति जो कोरबा जिले की चारों विधानसभाओं में से किसी भी विधानसभा के मतदाता नहीं हैं उन्हें भी मतदान के 48 घंटे पहले जिले की सीमा से बाहर जाना होगा।   कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने बताया कि कोरबा जिले की चारो विधानसभाओं के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा। मतदान से 48 घंटे पहले बुधवार 15 नवंबर की शाम पांच बजे से राजनैतिक प्रचार थम जायेगा। इसके बाद रैलियां, जुलूस या सभाएं जैसे किसी भी प्रकार का सार्वजनिक प्रचार नहीं होगा, लेकिन प्रत्याशी घर-घर संपर्क कर सकेंगे।   कलेक्टर ने बताया कि होटलों और लाजों में बाहर से आकर रूकने वाले लोगों को आज से ही मतदान के 48 घंटे पहले जिला छोड़ने के लिए सूचित कर दिया जाये। उन्होंने इसके लिए होटलों और लाजों के संचालकों को प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।   कलेक्टर ने बताया कि मतदान के दिन 17 नवंबर को जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन सभी शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे। इसलिए शासकीय काम से भी आने वाले बाहरी लोग मतदान दिन के बाद ही कोरबा में आयें। मतदान से 48 घंटे पूर्व प्रचार समाप्त होने के बाद पुलिस बल द्वारा जिले के सभी लॉज और होटलों की सघन जांच की जायेगी और राजनैतिक प्रचार के लिए बाहर से आये हुए लोगों या पार्टी कार्यकर्ताओं के पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन