Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

: पशु चिकित्सा और संवर्धन का कार्य हुआ आसान, राजस्व मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर पशु एम्बुलेंस सेवा का किया शुभारंभ

Vivek Sahu

Thu, Sep 7, 2023
कोरबा  छ ग शासन के महत्वाकांक्षी योजना के तहत शासन द्वारा सभी गौठानो में पशु चिकित्सकीय सुविधाएँ मुहैया कराने के उद्देश्य पशु एम्बुलेंस “ मोबाइल वेटरनरी यूनिट ‘की सेवाएँ राज्य में प्रारंभ की गयी हैं, जिसका विधिवत शुभारम्भ 20अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया । इसी कड़ी में आज जिला कोरबा हेतु सभी 05 विकासखंडो के लिए मोबाइल वेटरिनरी वाहन प्राप्त हुए, जिसको राजस्व, आपदा प्रबंधन, पंजीयन, पुनर्वास मंत्री छ ग शासन श्री जयसिंह अग्रवाल के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में महापौर नगर पालिक निगम श्री राजकिशोर प्रसाद , श्रीमती सपना चौहान, श्री बी एन सिंह उपस्थित थे। इस दौरान मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि पशुओं की सेवा का कार्य बहुत ही पुण्य का काम है। राज्य शासन द्वारा एम्बुलेंस की सेवा प्रारंभ किए जाने से बीमार और घायल पशुओं को आपात स्थिति में उपचार की सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। यह जिले के सभी ब्लॉक में अपनी सेवाएं देगी। उपसंचालक पशुधन विभाग श्री एस पी सिंह ने बताया कि उक्त एम्बुलेंस के माध्यम से सभी विकासखंडो के गौठानो में निर्धारित रोस्टर अनुसार शिविर लगाकर पशु चिकित्सा एवं संवर्धन कार्य किया जायेगा। एक मोबाइल यूनिट प्रति दिन 02 गौठान मेंअपनी सेवा देगी। पशु उपचार, कृत्रिम गर्भाधान, पशु बधियाकरण की सेवाएं भी दी जाएगी। आपात स्थिति में टोल फफ्री नम्बर 1962 में कॉल किया जा सकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन