Sunday 26th of April 2026

ब्रेकिंग

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 18 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार। तीन महिला सहित 5 आरोपी ग

सतर्क कोरबा” के तहत कड़ी कार्यवाही। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कोरबा पुलिस का सख्त प्रहार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। गाली-गलौज, मारपीट एवं धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों पर कड़ा प्रहार। हिस्ट्रीशीट खोलकर बदमाशों पर कड़ी निगरानी, जवाबदेही भी तय।

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

: 72 घंटे बाद मिली 1 की लाश-2 की तलाश जारी।

Vivek Sahu

Thu, Feb 6, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) जिले में लापता तीन लापता महाविद्यालयीन मित्रो में से 1 छात्र का शव 72 घंटे बाद बरामद किया गया है।   बताया जा रहा हैं की सागर चौधरी नामक छात्र का शव हसदेव नदी में जलकुंभी में फंसा मिला है।   2 छात्र अब भी लापता है। बता दे की सोमवार सुबह लगभग 11 बजे तीनो छात्र नदी में नहाने आए हुए थे, तब से लापता हैं। उनके चप्पल-जूते, कपड़े, मोबाइल और बाइक नदी किनारे मिले थे।   बताया जा रहा हैं की आशुतोष सोनिकर (18) बजरंग प्रसाद (19) नामक छात्र अब भी लापता हैं। यह दोनों सीएसईबी कर्मी के बेटे बताये जा रहे हैं। सोमवार को अलसुबह लगभग 5 बजे तीनों बाइक से जाते हुए सीएसईबी मुख्य गेट के पास लगे सीसीटीवी में कैद हुए थे। मछुआरों से पूछताछ में पता चला है कि 3 फरवरी सोमवार दोपहर लगभग 2:30 बजे तीनों नदी के तट पर देखे गए थे। * उनके अन्य मित्रो और आसपास के लोगों से की पूछताछ परिजनों ने बताया कि जब छात्र घर नहीं पहुंचे तो उन्हें चिंता हुई। वह उनके दोस्तों और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद सोमवार को उन्होंने दर्री थाने में शिकायत दर्ज कराई।   तद्पश्चात पुलिस तीनों युवकों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर वहां पहुंची। इस दौरान परिजनों ने कपड़े और जूतों से युवकों की पहचान की। तब से लापता तीनों छात्रों की खोजबीन जारी थी। * नदी किनारे कब पहुंचे किसी को नहीं पता परिजनों ने बताया कि आशुतोष सोनिकर आईटीआई कॉलेज, बजरंग प्रसाद और सागर चौधरी पीजी कॉलेज के छात्र हैं। आशुतोष और बजरंग प्रसाद के पिता सीएसईबी कर्मचारी हैं और ये दोनों सीएसईबी कॉलोनी के रहने वाले हैं, जबकि सागर चौधरी आईटीआई कॉलोनी में रहता है, उसके पिता निजी कंपनी में काम करते हैं। परिजनों ने बताया कि तीनों युवक किन परिस्थितियों में नदी किनारे पहुंचे हैं, उनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह रातभर तीनों की तलाश करते रहे। बताया जा रहा है कि नदी में जिस जगह से तीनों लापता हुए हैं, वहां नदी की गहराई करीब 15-20 फीट की है। इसके अलावा जलकुंभी भी भारी मात्रा में है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन