Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि। *“ज्ञानभारतम” एप से किया गया डिजिटल संरक्षण। भाषाविद आ

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती। रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर। 15 दिन में

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब पर सख्ती, नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा सील।

आदिवासी विकास परिषद छह एजेंडों पर करेगी काम। अभियान की जानकारी देते आविप के पदाधिकारी।

कलम के प्रहरी स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब का ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप आज।

: कोरबा सराफा कारोबारी गोपालराय सोनी की हत्या, 12 घण्टे बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग।

Vivek Sahu

Mon, Jan 6, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) कोरबा में रविवार की रात हुई सराफा कारोबारी गोपालराय सोनी की निर्मम हत्या के मामले में 12 घण्टे बाद भी पुलिस को कोई अहम सुराग नहीं मिला है।   अब इस मामले की जांच बिलासपुर रेंज की विशेष टीम करेगी। आई जी बिलासपुर संजीव शुक्ला ने इस आशय की जानकारी दी है। सोमवार की सुबह घटना स्थल पर पहुंचे बिलासपुर आई जी संजीव शुक्ला ने बताया कि घटना रात 9.30 बजे से लेकर 10.00 बजे के बीच हुई है। घटना में दो लोगों के शामिल होने की संभावना है, किसी धारदार हथियार से उनपर हमला हुआ है, ऐसा कोई सामान लेकर नहीं गए हैं जिससे उनका मोटिव पता चल सके,सब बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।     https://youtu.be/MplXaewE24A?si=yeA4kRYh1bLhe7DF   रेंज की सायबर और अन्य बेस्ट टीम को जांच में लगा रहे हैं उम्मीद है बहुत जल्द मामला सुलझा लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कोरबा के बड़े सर्राफा व्यवसायी गोपालराय की घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।   शहर के ट्रांसपोर्ट नगर से लगे लालू राम कॉलोनी में बीती रात 9.30 बजे से 10 बजे के बीच यह घटना हुई। उस समय सर्राफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी 65 वर्ष और उनकी पत्नी जो गंभीर रूप से बीमार हैं और बेडरेस्ट के कारण घर पर थे।   उनका एक पुत्र करीब 9, 15 बजे दुकान से घर आकर 9,30 बजे किसी काम से बाहर गया। रात 10 बजे वह घर वापस आया तो उसके पिता खून से लथपथ हालत में ड्राइंग रूम में फर्श पर पड़े हुए थे।   रूम में चारों ओर खून ही खून बिखरा पड़ा था,वह चीखते हुए घर के बाहर निकला और घर के ठीक सामने स्थित ब्लू डायमंड हॉटल के गार्ड को सूचना दी।   उसने कुछ अन्य करीबी लोगों को फोन किया और गंभीर रूप से घायल गोपाल राय को लेकर निजी अस्पताल गया, जहां परिक्षण के बाद गोपाल राय को मृत घोषित कर दिया गया।   इस घटना में अपराधी घटना के बाद व्यवसायी की घर के गैरेज में खड़ी उनकी क्रेटा कार (क्रमांक JH 01 CC 4455, सफेद रंग) को लूटकर फरार हो गए हैं।   घटना की खबर आम होते है शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने चोरों की तलाश के लिए अलर्ट जारी कर जिले में चौतरफा घेरा बन्दी कर दी।   लेकिन अब तक अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिला है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन