Monday 1st of June 2026

ब्रेकिंग

बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी : 12 जून है आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि.. ऑनलाइन जमा होना है

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर रिसदी में प्रतिमा पर माल्यार्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन।

तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मृत्यु, कलेक्टर ने राहत सहायता हेतु दिए निर्देश।

मिस्टर जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन, डीबी वेंचर्स ए धीरेंद्र बाजपेयी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत

खरीफ वर्ष 2026 के लिए कोरबा जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण।

: दोस्त की हत्या के प्रयास में फरार आरोपी गोवर्धन को कोरबा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Vivek Sahu

Sun, Aug 17, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )जिला कोरबा के थाना हरदीबाजार क्षेत्र में एक जघन्य घटना को अंजाम देने वाले आरोपी गोवर्धन कंवर (22 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दिनांक 02 जून, 2025 को अपने ही दोस्त राहुल पटेल पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना का विवरण प्रार्थी राकेश कुमार पटेल द्वारा थाना हरदीबाजार में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, घटना के दिन राहुल पटेल और आरोपी गोवर्धन कंवर के बीच तालाब के पास बैठकर बातचीत के दौरान विवाद हो गया। आरोपी ने राहुल को गाली-गलौज दी और उसे जान से मारने की धमकी दी।   जब राहुल ने विरोध किया, तो गोवर्धन वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद चाकू लेकर वापस आया और उसने राहुल के गले और हाथ पर जानलेवा हमला कर दिया। राहुल के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। पुलिस की कार्रवाई इस मामले में अपराध क्रमांक 94/2025 दर्ज कर धारा 296, 351(2), 109(1) BNS के तहत कार्रवाई की गई। 16 अगस्त, 2025 को मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया और हमले में इस्तेमाल चाकू भी जब्त किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन