Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

BGSB University Organizes Academic and Awareness Programmes to Mark AMBEDKAR JAYANTI and NASHA MUKT Abhiyaan

Seminar on Dr B R Ambedkar’s Contributions Held at GDC Doongi on Birth Anniversary Eve

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत “ऑपरेशन शांति” चलाकर कोरबा पुलिस की व्यापक कार्यवाही।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, चोरी के मामले का खुलासा।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। मारपीट एवं विवाद करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।

: कोरबा पुलिस ने सजग कोरबा के तहत चलाए ऑपरेशन शांति में 24 घंटे में 64 वारंटियों को गिरफ्तार किया, 14 आरोपी लंबे समय से फरार थे।

Vivek Sahu

Fri, Aug 29, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में सजग कोरबा के तहत चलाए जा रहे आॅपरेशन शांति के अंतर्गत 24 घण्टे में 64 वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया इनमें से 14 आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। त्यौहारी सीजन के अंदर शांति व्यवस्था बनी रहे और जो अपराधिक तत्व के लोगों पर नकेल कसी जा सके इसके मद्देनजर आॅपरेशन शांति चलाया गया है।   इससे पूर्व अगस्त माह मे पहले भी एक दिवसीय अभियान चलाया गया था जिसमें कोरबा पुलिस द्वारा 103 गिरफ्तार एवं स्थाई वारंटियों को गिरफ़्तार कर न्यायालय पेश किया गया था। इस प्रकार कुल 167 वारंटियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है।   आज की कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में 50 के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट और 14के खिलाफ स्थायी वारंट लंबित थे।   इस अभियान में विभिन्न पुलिस थानों ने उल्लेखनीय कार्य किया। कटघोरा और पाली थाना क्षेत्र की टीमों ने सर्वाधिक 6-6 गिरफ्तारी वारंट के खिलाफ कार्रवाई कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।   इसी प्रकार कोतवाली, सिविल लाइन और बाकीमोंगरा थाना की टीमों ने भी प्रत्येक 5-5 गिरफ्तारी वारंट के खिलाफ सफल कार्रवाई की।   स्थायी वारंटियों के खिलाफ की गई कार्रवाई में बालको, दीपका और कटघोरा थाना की टीमों ने प्रत्येक 2-2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की।   पुलिस ने एक बार फिर जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या फरार अपराधियों की जानकारी तुरंत निकटतम पुलिस थाने में साझा करेंए ताकि अपराधियों के खिलाफ इस मुहिम को और सफल बनाया जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन